WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेड़ों कला में दिनदहाड़े एक घर में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता सुनीता शर्मा, पति वीरेंद्र शर्मा ने थाना में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।भुक्तभोगी ने कहा है कि गुरुवार को बारह बजे दिन जब मैं खेती बारी करने घर से बाहर गई थी तो सुनसान घर देखकर चोरों द्वारा मेरे घर का दरवाजा उखाड़ दिया गया तथा घर में घुसकर आजीविका सखी मंडल बेड़ोकला का सामूहिक जमा राशि 5000, पासबुक, रजिस्टर तथा अलग बक्सा से 20 हजार नकद, गहना,व कपड़ा चोरी किया गया ।जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो छानबीन करने पर एक चोर पकड़ा गया तथा उसके निशानदेही पर एक अन्य पकड़ा गया। पकड़ाये चोरों को बरकट्ठा पुलिस प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया।

