Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 03:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, BJP में कल होंगे शामिल
देश

कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, BJP में कल होंगे शामिल

July 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं.

गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्य पद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कांग्रेस को बिना नेतृत्व का पार्टी बताया.

संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा, ‘कांग्रेस अभी भी अतीत में है, उसे भविष्य का पता नहीं है. आज देश पीएम मोदी के साथ है और अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं. कल मैं बीजेपी में शामिल हूंगा. मैंने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है.’

संजय सिंह का राजनीतिक सफर
अमेठी के राज परिवार से जुड़े संजय सिंह की गांधी परिवार से नजदीकियों के बाद सुर्ख़ियों में आए. 1980 में जब संजय गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा तो संजय सिंह ने उनका समर्थन किया. लेकिन 1988 में वे जनता पार्टी से जुड़ गए. 1989 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी से राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.
इसके बाद 1998 में एक बार फिर संजय सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी के साथ हो लिए. 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें अमेठी से मैदान में उतारा. इस बार उन्होंने कांग्रेस के कप्तान सतीश शर्मा को हराया और पहली बार लोकसभा पहुंचे.

इसके बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने उन्हें अमेठी से मैदान में उतारा. इस बार सोनिया गांधी ने उन्हें बड़े अंतर से हराया. 2003 में एक बार फिर संजय सिंह ने कांग्रेस में वापसी की. कांग्रेस ने 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सुलतानपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया, जहां से जीतकर वे दूसरी बार लोकसभा पहुंचे.

2014 में कांग्रेस ने उन्हें असम से राज्य सभा भेजा. 2019 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी ने उन्हें सुलतानपुर से हराया है. इस बार वह अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रशासन ने बंद लिफ़ाफ़े में मांगी कश्मीर के मस्जिदों की डिटेल : प्रेस रिव्यू
Next Article राहुल बजाज ने मोदी सरकार से पूछा- क्‍या स्वर्ग से गिरेगा विकास?

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 24, 2026

बैरक में फंदे से लटकी मिली SI की लाश, 3 महीने पहले हुई थी शादी, 8 रोज पहले मिला था प्रमोशन

October 24, 2026

100 अंकों के फार्मूले से नपे बैंक, SBI-केनरा रेड जोन में; विकास आयुक्त बोले- बिहार का पैसा…

October 24, 2026

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.