Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 02:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राहुल बजाज ने मोदी सरकार से पूछा- क्‍या स्वर्ग से गिरेगा विकास?
बिजनेस

राहुल बजाज ने मोदी सरकार से पूछा- क्‍या स्वर्ग से गिरेगा विकास?

July 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

दिग्‍गज कंपनी बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं. उन्‍होंने इशारों में ही सरकार पर गुमराह करने के आरोप भी लगाए हैं.
ऑटो सेक्‍टर की टॉप कंपनियों में शुमार बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्‍होंने ऑटो इंडस्‍ट्री के बिगड़ते हालात पर भी चिंता जाहिर की है. बजाज ऑटो की आम वार्षिक बैठक (AGM) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए राहुल बजाज ने कहा, ” ऑटो सेक्टर बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहा है. कार, कमर्शियल व्हीकल्स और टूव्हीलर्स सेग्‍मेंट की हालत ठीक नहीं है. कोई मांग नहीं है और कोई निजी निवेश भी नहीं है, तो ऐसे में विकास कहां से आएगा? क्‍या विकास स्‍वर्ग से गिरेगा? ”

इसके साथ ही राहुल बजाज ने इशारों में सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया. 81 साल के बिजनेसमैन राहुल बजाज ने कहा, ” सरकार कहे या न कहे लेकिन आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन-चार सालों में विकास में कमी आई है. दूसरी सरकारों की तरह वे अपना हंसता हुआ चेहरा दिखाना चाहते हैं, लेकिन सच्चाई यही है.”

बेटे ने भी सरकार पर साधा था निशाना

इससे पहले राहुल बजाज के बेटे और कंपनी के एमडी राजीव ने भी इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल को लेकर मोदी सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े किए थे. आम बजट पेश होने के बाद एक इंटरव्‍यू में राजीव बजाज ने कहा था कि यह सरकार रातोंरात सबकुछ बदल देना चाहती है. इसके साथ ही राजीव बजाज ने सरकार से पूछा था कि अगर कल को ग्राहक इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल मॉडल स्वीकार नहीं करते हैं, तो ऑटो इंडस्‍ट्री का क्या होगा? क्‍या हम दुकान बंद कर, घर बैठ जाएं?

बुरे दौर में ऑटो इंडस्‍ट्री

बता दें कि ऑटो इंडस्‍ट्री बुरे दौर से गुजर रही है.ऑटो कंपनियों के संगठन सियाम के आंकड़ों के मुताबिक जून महीने में कारों की घरेलू बिक्री भी 24.97 फीसदी घटी है. जून में यह आंकड़ा 1,39,628 यूनिट्स का रहा, जो पिछले साल जून में 1,83,885 यूनिट था. यह लगातार आठवां महीना है जब यात्री वाहनों की बिक्री में कमी दर्ज की गई. ये आंकड़े आने के बाद ऑटो इंडस्‍ट्री ने सरकार से इस गिरावट को रोकने तथा नौकरियों को सुरक्षित रखने के लिए ठोस नीतिगत उपाय करने का आग्रह किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांग्रेस सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, BJP में कल होंगे शामिल
Next Article ऑनलाइन ग्रोथ से रिटेल स्टोर्स को घाटा, हैंडसेट इंडस्ट्री में एक साल में गईं 2.5 लाख नौकरियां

Related Posts

बिजनेस

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026
Headlines

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.