Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोलकाता टेस्ट : विराट कोहली ने जड़ा 27वां शतक, पिंक बॉल क्रिकेट में जमाई धाक
स्पोर्ट्स

कोलकाता टेस्ट : विराट कोहली ने जड़ा 27वां शतक, पिंक बॉल क्रिकेट में जमाई धाक

November 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोलकाता। भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। कोहली ने मेहमान गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए शानदार शतक जड़ा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

गुलाबी गेंद से खेले जा रहे मैच में पहले दिन टॉस हारने के बाद क्षेत्ररक्षण के लिए उतरी भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय तेज गेंदबाजों की मारक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और उनकी पहली पारी 106 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने कप्तान विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर पहली पारी में अच्छी बढ़त बना ली है। कोहली ने 159 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक जड़ा। कोहली ने 136 रन की पारी में 194 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके जड़े।

Advertisement Advertisement

अंतरराष्ट्रीय करियर का 70वां शतक
कोलकाता टेस्ट में जड़ा यह सैकड़ा ”द रन मशीन” विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 70वां शतक हैं। विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 27 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 43 शतक लगाए हैं। वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट के नाम एक भी शतक नहीं है। अपने शानदार खेल के जरिए कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले कोहली को इस टेस्ट में एक और उपलब्धि हासिल हुई है। पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही दर्ज हुआ है।

बतौर कप्तान 20वां टेस्ट शतक
बतौर कप्तान विराट कोहली का यह 20वां टेस्ट शतक है। इसके साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। पोंटिंग ने कप्तान रहते हुए टेस्ट क्रिकेट में 19 शतक जड़े थे। वहीं एक कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कोहली ने पोंटिंग की बराबरी की है। पोंटिंग और कोहली दोनों के नाम बतौर कप्तान 41 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleईडन गार्डन में स्वागत-सम्मान पर झूलन ने बीसीसीआई का जताया आभार
Next Article लोहरदगा: दो जेसीबी को उग्रवादियों ने जलाया

Related Posts

Headlines

MI vs SRH मैच आज : मुंबई की इज्जत दांव पर, हैदराबाद जीत की लय पर सवार

April 29, 2026
स्पोर्ट्स

शानदार जीत के बाद कोहली बोले- “मुझे ये पसंद नहीं”… जानें क्यों

April 17, 2026
स्पोर्ट्स

पंजाब की पावर हिटिंग, मुंबई के सपने चकनाचूर

April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.