Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुसाइड नोट लिख रेलवे अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Headlines

सुसाइड नोट लिख रेलवे अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

July 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र में रेलवे अधिकारी का कमरे के अन्दर फांसी से लटकता शव मिला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। आत्महत्या के पीछे तनाव को वजह बताया जा रहा है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र स्थित छिरका गांव निवासी भानु प्रताप कुशवाहा (28) पुत्र राम औतार कुशवाहा रेलवे के डीएफसीआईएल विभाग में जूनियर एक्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। इन दिनों वह रावतपुर के राणा प्रताप नगर मोहल्ला निवासी आदर्श मिश्रा के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था और वर्तमान में सरसौल में तैनात था। भाई राज बहादुर ने बताया कि तीन दिन पूर्व भानु से फोन पर अंतिम बार बात हुई थी। शुक्रवार को परिवार की ओर से भानु को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने छपेड़ा पुलिया के पास रहने वाले रिश्तेदार नितिन को फोन करके भाई की जानकारी लेने के लिए कहा। जब उन्होंने रावतपुर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता पाया। घटना का पता चलते ही सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचा और आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच शुरू की।

रावतपुर थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें मानसिक तनाव का जिक्र करते हुए लिखा है कि मैं भानु प्रताप पुत्र राम औतार कुशवाहा अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। पिता जी मुझे माफ कर देना। मैंने आपके सपनों को तोड़ा है। आप हमेशा खुश रहना, मेरे बड़े भाई, भाभी, आशिक, साक्षी, छोटे भाई, भाभी आप हमेशा खुश रहो। सुसाइड नोट के आधार पर प्राथमिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपत्तिजनक वीडियो बना मासूम की मौत का कारण
Next Article अखिलेश पर भारी पड़ी योगी की डिनर डिप्लोमेसी

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.