Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र भेजे गए जेल
झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र भेजे गए जेल

August 6, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। राजधानी रांची की जगन्नाथपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र को मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में होटल संचालक बजरंगबली साव और उसका बेटा मुन्ना कुमार शामिल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बजरंगबली साव प्रोजेक्ट भवन के पास होटल चलाता है। इस संबंध में पीड़िता के बयान पर पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वाह 2018 के नंबर माह में बिहार के बक्सर से भागकर रांची पहुंची थी। मां के डांटने की वजह से वह बस पकड़कर सासाराम पहुंची थी। वहां से ट्रेन से हटिया स्टेशन पहुंची थी। वहां बाहर खड़ी होकर रो रही थी। इसी क्रम में बजरंग बली साव वहां पहुंचा और अपने घर ले गया। साव बोला कि तुम्हें बेटी की तरह रखूंगा। वह घर में रहने लगी। उसे एक कमरा दिया गया था।

घर में रहते हुए 4 से 5 दिन बीत जाने के बाद उसके कमरे में मुन्ना आ गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद 6 महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर वह नाबालिग के साथ मारपीट भी करता था। नाबालिग को आरोपित की पत्नी घर से बाहर नहीं निकलने देती थी। जिस कारण नाबालिग चाह कर भी घटना की सूचना न तो अपने घर वालों को दे पा रही थी और न ही पुलिस को। दो दिनों पहले बच्ची को अपने साथ लायी कॉपी में मां- पिताजी का नंबर लिखा दिखा। इसके बाद वह किसी तरह पड़ोस में रहने वाले एक युवक से मोबाइल मांग कर अपने पिता को फोन की और हटिया में जिस घर में रह रही थी वहां का पता बतायी।

पिता जब अपनी बच्ची को लेने के लिए पहुंचे तो आरोपित की पत्नी ने उसे बच्ची से मिलने नहीं दिया और घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित पिता जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची को बंधक बनाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस उक्त घर में पहुंची और बच्ची को लेकर थाना पहुंची। महिला पुलिसकर्मी द्वारा थाने में जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कहते हुए बिलख-बिलख कर रोने लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुन्ना ने अपना अपराध स्वीकार किया है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अनूप कर्मकार ने बताया कि पीड़िता द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से दोनों को आज जेल भेज दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्य में खराब पड़े 153 ट्रांसफॉर्मर अविलंब बदलें- डॉ सुनील वर्णवाल
Next Article लड़कियों को मार्शल आर्ट सिखाने के लिए निःशुल्क कैंप का आयोजन

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.