Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकिस्तान में प्रेमी के पास गई अंजू के बच्चों की गुहार- ‘मम्मी वापस आ जाओ’
दुनिया

पाकिस्तान में प्रेमी के पास गई अंजू के बच्चों की गुहार- ‘मम्मी वापस आ जाओ’

July 24, 2023No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अलवर। पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार में पागल राजस्थानी बहू के सीमा पार पहुंचने की जानकारी मीडिया में आग की तरह फैल गई है। पति और बच्चों को बिना बताए अलवर जिले की महिला अंजू, पाकिस्तान के लाहौर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है। फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी।

यह महिला मध्यप्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है। दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। 34 साल की अंजू राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी।

अंजू के दो बच्चे 14 साल का एक लड़का और एक लड़की हैं। दोनों बच्चे पिता के पास हैं। यह महिला एक टू व्हीलर कंपनी में काम करती थीं। पति अरविंद ने बताया कि 23 जुलाई की शाम को करीब 4 बजे पत्नी अंजू ने व्हाट्सएप कॉलिंग की और बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी।

अंजू के पाकिस्तान के लाहौर पहुंचने की सूचना जैसे ही उसके पति को मिली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पहुंची है, इस बात की जानकारी उसके पति को मीडिया के जरिए पता चली।

उसका कहना है कि नसरुल्लाह से दोस्ती के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का निवासी है। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। अब अंजू के बच्चों ने उससे वापस लौट आने की गुहार लगाई है कि ‘मम्मी वापस आ जाओ’

पति अरविंद का यह भी कहना है कि उसकी बीवी लौट कर जरूर आ जाएगी। अरविंद भिवाड़ी में इंटेक्स कंपनी में कार्यरत है और यहीं की प्राइवेट कंपनी में उसकी पत्नी अंजू भी बायोडाटा ऑपरेटर एंट्री का काम करती थी।

अरविंद ने बताया कि विदेश में नौकरी करने के लिए उसकी पत्नी अंजू ने करीब दो साल पहले अपना पासपोर्ट बनवाया था। अरविंद साल 2005 से भिवाड़ी में रह रहा है और यहां वहां अपने दो बच्चों और पत्नी अंजू के भाई के साथ किराए के फ्लैट में रहता है।

आजकल पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर के भारत आने की चर्चा जोरों पर है। उसने नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत में एंट्री ली थी। फिर सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही थी।

हालांकि, अंजू और सीमा में एक बड़ा अंतर ही बताया जा रहा है कि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में घुसी थी। वहीं, अंजू ने बाकायदा कानूनी तरीके से अपना पासपोर्ट बीजा बनवाया और तब जाकर पाकिस्तान में एंट्री ली।

। पाकिस्तानी प्रेमी के प्यार में पागल राजस्थानी बहू के सीमा पार पहुंचने की जानकारी मीडिया में आग की तरह फैल गई है। पति और बच्चों को बिना बताए अलवर जिले की महिला अंजू, पाकिस्तान के लाहौर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है। फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी।

यह महिला मध्यप्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है। दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। 34 साल की अंजू राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी।

अंजू के दो बच्चे 14 साल का एक लड़का और एक लड़की हैं। दोनों बच्चे पिता के पास हैं। यह महिला एक टू व्हीलर कंपनी में काम करती थीं। पति अरविंद ने बताया कि 23 जुलाई की शाम को करीब 4 बजे पत्नी अंजू ने व्हाट्सएप कॉलिंग की और बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी।

अंजू के पाकिस्तान के लाहौर पहुंचने की सूचना जैसे ही उसके पति को मिली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पहुंची है, इस बात की जानकारी उसके पति को मीडिया के जरिए पता चली।

उसका कहना है कि नसरुल्लाह से दोस्ती के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का निवासी है। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। अब अंजू के बच्चों ने उससे वापस लौट आने की गुहार लगाई है कि ‘मम्मी वापस आ जाओ’

पति अरविंद का यह भी कहना है कि उसकी बीवी लौट कर जरूर आ जाएगी। अरविंद भिवाड़ी में इंटेक्स कंपनी में कार्यरत है और यहीं की प्राइवेट कंपनी में उसकी पत्नी अंजू भी बायोडाटा ऑपरेटर एंट्री का काम करती थी।

अरविंद ने बताया कि विदेश में नौकरी करने के लिए उसकी पत्नी अंजू ने करीब दो साल पहले अपना पासपोर्ट बनवाया था। अरविंद साल 2005 से भिवाड़ी में रह रहा है और यहां वहां अपने दो बच्चों और पत्नी अंजू के भाई के साथ किराए के फ्लैट में रहता है।

आजकल पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर के भारत आने की चर्चा जोरों पर है। उसने नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत में एंट्री ली थी। फिर सचिन मीणा के साथ नोएडा में रह रही थी।

हालांकि, अंजू और सीमा में एक बड़ा अंतर ही बताया जा रहा है कि सीमा हैदर बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में घुसी थी। वहीं, अंजू ने बाकायदा कानूनी तरीके से अपना पासपोर्ट बीजा बनवाया और तब जाकर पाकिस्तान में एंट्री ली।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउप्र एटीएस की छह जिलों में छापेमारी, अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या गिरफ्तार
Next Article स्कूलों के आसपास नहीं बिकेगा तंबाकू -गुटखा : संजीत कुमारने चलाया जांच अभियान

Related Posts

Headlines

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

April 25, 2026
दुनिया

कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप

March 19, 2026
Headlines

काबुल पर पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक! 400 लोगों की मौ’त का दावा

March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.