Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 08:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शबीना शेख के धराते ही मिला 22 करोड़ का कोकीन, दो विदेशी सहित तीन अरेस्ट
Headlines

शबीना शेख के धराते ही मिला 22 करोड़ का कोकीन, दो विदेशी सहित तीन अरेस्ट

April 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कोकीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mumbai : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड और वसई में पुलिस ने छापा मारकर करीब 22 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है । इस मामले में मीरा भायंदर वसई विरार (MBVV) पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। MBVV क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 अप्रैल को शबीना शेख (42) नामक एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 17.74 करोड़ रुपये मूल्य की 11.8 किलोग्राम कोकीन बरामद की थी। इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसे ड्रग्स एक नाइजीरियाई नागरिक ने दी थी। इसी जानकारी के आधार पर नाइजीरियाई नागरिक एंडी उबाबुदिके ओनिनसे (45) को 2.608 किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। नाइजीरियाई नागरिक के पास से बरामद की गई कोकीन की कीमत 3.9 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसके बाद नाइजीरियाई नागरिक से आगे की पूछताछ के दौरान एक अन्य विदेशी महिला का पता चला। पुलिस ने वसई इलाके में छापा मारकर कैमरून देश की 32 वर्षीय क्रिस्टाबेल एनजेई को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने उस महिला के पास से 64.98 लाख रुपये कीमत की 433.2 ग्राम कोकीन बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान आरोपितों के पास से 2.84 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और भारतीय रुपये भी बरामद किए हैं। एसीपी बल्लाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस तस्करी का सामान कहां से आया और उसके संभावित खरीददार कौन थे, इसकी गहन छानबीन की जा रही है। इस मामले और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : नदी में नहाती महिला को देख डोली नीयत, फिर… क्या बोले SP… जानें

इसे भी पढ़ें : DU में बवाल : USA जाने की इजाजत नहीं मिलने पर प्रोफेसर ने उठाए सवाल

इसे भी पढ़ें : “…तुमको समझ में नहीं आ रहा है”, TPC का धमकी भरा पोस्टर वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 18 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.