अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Samastipur : स्कूल जा रहे दो बच्चों पर सड़क छाप कुत्ते ने हमला कर दिया। उस कुत्ते ने दोनों बच्चों को इस कदर काटा कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इलाज के दरम्यान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। दोनों बच्चे सगे भाई थे। मरने वाले बच्चे की शिनाख्त अभिषेक कुमार के तौर पर की गयी। वहीं, जख्मी बच्चा का नाम विवेक कुमार बताया गया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात बिहार के समस्तीपुर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी टाड़ा गांव से सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार विजय शाह के दोनों बेटे अभिषेक और विवेक आज यानी शुक्रवार को स्कूल जा रहे थे। तभी सड़क पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। दोनों बच्चे चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया और जख्मी दोनों बच्चों को विभूतिपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गये। बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचने पर अभिषेक की हालत नाजुक देख उसे पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया। हालांकि, जब परिवार के लोग अभिषेक को पीएमसीएच लेकर जा रहे थे, तब ही रास्ते में अभिषेक ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री इरफान, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को हटाया
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिन दहाड़े जेवर कारोबारी को मा’री गो’ली
इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि
इसे भी पढ़ें : शबीना शेख के धराते ही मिला 22 करोड़ का कोकीन, दो विदेशी सहित तीन अरेस्ट



