Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 08:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री इरफान, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को हटाया
Headlines

एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री इरफान, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को हटाया

April 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिम्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटा दिया गया। रिम्स शासी परिषद ने गुरुवार देर रात उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि डॉ. राजकुमार ने पद पर रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स अधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूरा करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें तीन महीने का वेतन-भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक से पद से हटाया गया है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी अनुमोदन है।

बता दें कि डॉ राजकुमार को 31 जनवरी 2024 को राज्य सरकार ने रिम्स निदेशक के पद पर नियुक्त किया था। वह इससे पहले संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ में न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के पद पर थे। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की 59वीं बैठक के दौरान डॉ राजकुमार के साथ कुछ मुद्दों पर विवाद हुआ था। डॉ राजकुमार फिलहाल टूर पर हैं और उन्होंने निदेशक का प्रभार डीन डॉ शशिबाला सिंह को सौंपा है। इससे पूर्व भी रिम्स के तीन निदेशक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। डॉ डीके सिंह और डॉ कामेश्वर प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement Advertisement

गलत जानकारी देने वाले अधिकारी अब नपेंगे : इरफान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि गलत जानकारी देने वाले अधिकारी अब नपेंगे। जो अच्छा काम करेगा, उसको इनाम भी मिलेगा। मैं यहां मंत्री बनने नहीं, सिस्टम सुधारने आया हूं। डॉ राजकुमार लगातार आदेश की अवहेलना कर रहे थे। झारखंड के स्वस्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि जीबी मीटिंग के दौरान जब पूरे विभाग का रिव्यू किया गया तो वह खुद चौंक गए। काम की रफ्तार सुस्त, निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंद कर बैठे थे। खास तौर पर रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने मंत्री परिषद, शासी परिषद और विभाग द्वारा जारी निर्देशों की न सिर्फ अनदेखी की बल्कि जवाबदेही से भी पल्ला झाड़ा, जो उन्हें पद से हटाने का कारण बना।

वहीं, रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने को लेकर डॉ राजकुमार ने संपर्क करने पर बताया कि मुझे पत्र मिला है, जिसमें मुझे हटाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अभी वह दिल्ली में हैं। यह पत्र क्यों मिला, क्या कारण है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं उन्हें नहीं है।

इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में दिन दहाड़े जेवर कारोबारी को मा’री गो’ली
Next Article डॉ शशिबाला सिंह को मिली रिम्स निदेशक की जिम्मेदारी

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.