अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में आज यानी शुक्रवार को एक जेवर कारोबारी को दिन दहाड़े गोली मार दी गयी। गोली उनके दुकान में ही मारी गयी। गोली उनके बांये कंधे में लगी। बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। बेतरह जख्मी कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेवर कारोबारी का नाम बसंत कुमार बताया गया। राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर बाजार में उनके सोने-चांदी की दुकान है। उनके दुकान का नाम आकाश ज्वेलरी है।
मिली जानकारी के अनुसार बसंत कुमार ने रोज की तरह आज भी अपनी दुकान तय समय पर खोली। वे दुकान में बैठे हुए थे, तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने बसंत को टारगेट कर गोली चला दी। गोली बसंत के बायें कंधे में लगी और वे वहीं गिर पड़े। इधर, फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग वहां जुट गये। लोगों को जुटता देख बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले। हालांकि, कुछ लोगों ने हमलावरों को खदेड़कर पकड़ने की कोशिश की, पर वे नाकाम रहे। लोगों ने ही जख्मी बसंत कुमार को अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को वारदात की सूचना दी। मिली सूचना पर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि
इसे भी पढ़ें : शबीना शेख के धराते ही मिला 22 करोड़ का कोकीन, दो विदेशी सहित तीन अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : नदी में नहाती महिला को देख डोली नीयत, फिर… क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें : DU में बवाल : USA जाने की इजाजत नहीं मिलने पर प्रोफेसर ने उठाए सवाल
इसे भी पढ़ें : जेल में अब बंदियों और पुलिस अधिकारियों के बच्चे पढ़ेंगे एक साथ



