अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Alappuzha (Kerala) : माकपा यानी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीनियर नेता जी. सुधाकरन के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। यह FIR उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर किया गया है। जी सुधाकरन ने दावा किया था कि साल 1989 में अलप्पुझा लोकसभा चुनाव के दौरान डाक मतपत्र खोले गए थे। पुलिस कार्रवाई के बाद माकपा ने कहा कि सुधाकरन जैसे ऊंचे कद के लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने कहा कि माकपा देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित करने वाली किसी भी गतिविधि का हिस्सा नहीं रही और न ही कभी रहेगी। मीडिया में चलाये गये एक वीडियो में सुधाकरन को विवादास्पद टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है।
उनकी टिप्पणी के बाद निर्वाचन आयोग ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद, सुधाकरन ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने जो पहले कहा था, वह पूरी तरह से सच नहीं था और उन्होंने अपनी कल्पना से इसमें कुछ एक्स्ट्रा जोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी कुछ भी नहीं हुआ। कोई मतपत्र नहीं खोले गए थे और किसी मतपत्र से कभी छेड़छाड़ नहीं की गई थी। मैंने उस तरह की किसी भी चीज में कभी भी भाग नहीं लिया है। मैंने कभी भी कोई फर्जी मतदान नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर सो रही थी महिला, कुछ लोग आए और फिर…
इसे भी पढ़ें : बहू ने लगाया ऐसा इल्जाम, ससुर ने उठा लिया खौफनाक कदम
इसे भी पढ़ें : रंगदारी नहीं मिलने पर करता था फौजी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड सहित दो धराया
इसे भी पढ़ें : आमिर खान को बदलना पड़ा ‘सितारे जमीन पर’ का डिस्प्ले इमेज… जानें वजह
इसे भी पढ़ें : गर्मी में बालों के पसीने से आती है बदबू, राहत पाने के प्रभावी नुस्खे जानें यहां
इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ एनकाउंटर में 31 हार्डकोर नक्सली ढेर, 450 IED और 12 हजार किलो राशन बरामद



