Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 08:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या
Headlines

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अनंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Tirumala : भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सफर अब और आसान तथा प्रदूषण मुक्त होने जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मंदिर ट्रस्ट से किया अपना वादा निभाते हुए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 25 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें भेंट की हैं। इन बसों के संचालन के लिए एक विशेष ईवी चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इन नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जून में किया था वादा, ब्रह्मोत्सव के मौके पर सौंपा तोहफा

अनंत अंबानी ने इसी साल जून में अपनी तिरुमला यात्रा के दौरान मंदिर प्रशासन को 25 ई-बसें देने की बात कही थी। करीब तीन महीने के भीतर ही रिलायंस फाउंडेशन ने यह वादा जमीन पर उतार दिया। यह सौगात ऐसे समय पर मिली है जब तिरुमला में प्रसिद्ध ब्रह्मोत्सव चल रहा है और देश-दुनिया से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। इन बसों को चार्ज करने के लिए जरूरी तकनीकी ढांचा और चार्जिंग स्टेशन जियो-बीपी के सहयोग से तैयार किया गया है, ताकि बसों के संचालन में कोई रुकावट न आए।

प्रदूषण घटेगा और पहाड़ियों की हरियाली भी बचेगी

इस मौके पर अनंत अंबानी ने कहा कि तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाना सौभाग्य के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उनका मानना है कि ये नई बसें श्रद्धालुओं के सफर को आरामदायक बनाएंगी और तिरुमला की खूबसूरत पहाड़ियों की जैव-विविधता को सुरक्षित रखने में मदद करेंगी। इन इलेक्ट्रिक बसों के चलने से मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर डीजल-पेट्रोल वाहनों का दबाव घटेगा, जिससे पहाड़ियों की हवा साफ रहेगी और यात्रियों को शांत व सहज सफर का अनुभव मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : मिस्ड कॉल के कोडवर्ड से 5G की उड़ान तक… जियो ने हर हिंदुस्तानी को बना दिया डिजिटल राजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत से मिले बर्नार्ड लिंच, झारखंड में माइनिंग, शिक्षा और निवेश पर बनी बड़ी रणनीति
Next Article ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ के बीच पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, पीड़ितों को 7-7 हजार की मदद

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.