Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JESA ने आज लगाये 251 पौधे, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सराहा
Headlines

JESA ने आज लगाये 251 पौधे, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सराहा

May 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JESA
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि JESA यानी झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने पर्यावरण को संरक्षित करने के वास्ते जो मुहीम चलायी है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम विद्यालय परिसर से लेकर जिला और जिले से राज्य और देश तक फैलेगा, जिससे पर्यावरण बेहतर हो। उन्होंने कहा कि वृक्ष भगवान शिव के समान है, जो कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में विष ग्रहण कर समाज को बचाने का काम करती है। मौका था ‘स्वस्थ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण और कपड़े के थैला वितरण का। यह कार्यक्रम JESA यानी झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ के बैनर तले आयोजित किया गया था। JESA विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 27 मई से 05 जून तक के लिए ‘स्वस्थ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य’ मुहीम चला रहा है। JESA के लोग जगह-जगह जाकर पौधरोपण कर रहे हैं और कपड़े का थैला बांट रहे हैं।

निर्मल जल, स्वस्थ जंगल, शुद्ध भूमि के लिए जागरूकता पर जोर

JESA के महासचिव राहुल ने बताया कि आज यानी शनिवार को बीआईटी मेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में 251 पौधे लगाये गये। वहीं, थैला भी बांटा गया। राहुल कुमार ने ‘स्वस्थ पर्यावरण सुरक्षित भविष्य’ को गंभीरता से लेते हुए जल जंगल और जमीन से इसको जोड़ते हुए निर्मल जल स्वस्थ जंगल शुद्ध भूमि के लिए जागरूकता पर जोर दिया। महासचिव ने बताया कि आने वाले दिनों में मोरहाबादी मैदान में पौधरोपण एवं झोला वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

ये रहे मौजूद

मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रभात, कोषाध्यक्ष अंशुमन, संयुक्त सचिव संदीप, ओम प्रकाश, लोकेश, शुभम, अविनाश, पंकज, अजीत, अभियंता प्रमुख बृजनंदन कुमार, मुख्य अभियंता श्रवण कुमार, अभिनेंद्र कुमार, मोतीलाल पिंगुवा, अमरेश कुमार, हेमंत लोहानी के साथ-साथ अभियंताओं के परिवार भी पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी… जानें कितने प्रतिशत छात्र हुए सफल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘बिंगोमोड़ वायरस’ साइबर क्रिमिनल्स का नया हथियार, रहें अलर्ट
Next Article BPSC ने 71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.