Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IED ब्लास्ट में ASP शहीद
Headlines

IED ब्लास्ट में ASP शहीद

June 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ASP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Chhatishgarh (Sukma) : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा इलाके के डोंड्रा में सर्च ऑपरेशन पर निकले ASP आकाश राव गिर पुंजे शहीद हो गये। ASP नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये IED बम की चपेट में आ गये। इस विस्फोट में कोंटा टीआई भी घायल हुए हैं। खबर मिलते ही जवानों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रवाना कर दिया गया। सुकमा पुलिस कप्तान किरण चौहान ने घटना की पुष्टि की है। घटना रविवार देररात की बताई गई है। राज्य का सुकमा सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिला है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादियों के 10 जून के बंद के आह्वान को देखते हुए सुकमा सहित पूरे बस्तर में सुरक्षा बल के जवान अलर्ट पर है। सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इसके तहत सुकमा में ASP आकाश राव गिर पुंजे कोंटा एर्राबोर मार्ग पर गश्त पर थे। इसी बीच कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास के प्रेशर आईईडी बम के ऊपर उनका पैर पड़ गया। इससे बम ब्लास्ट हो गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी और कुछ जवान भी ब्लास्ट की चपेट में आकर जख्मी हो गए ।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिस अधिकारियों और जवानों को इलाज के लिए तुरंत कोंटा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। इस अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस अधिकारी आकाश राव गिर पुंजे ने दम तोड़ दिया। थानेदार सोनल को गंभीर हालत में कोंटा से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, एसपी किरण चौहान ने बताया कि ब्लास्ट में कोंटा थाना प्रभारी (टीआई) और एसडीपीओ भी जख्मी हुए हैं। उनका इलाज चल है। इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : साढ़े पांच साल में भी अनुसूचित जाति और आदिम जनजाति की स्थिति नहीं सुधार पायी हेमंत सरकार : प्रतुल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसटी और एससी के मुद्दे पर भाजपा का आरोप बेतुका : झामुमो
Next Article झारखंड का पारा फिर 40 डिग्री पार, गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.