News Samvad : BPSC यानी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य के स्पेशल स्कूलों में टीचर के लिए 7,279 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 2 जुलाई से 28 जुलाई तक खुली रहेगी।
वैकेंसी डिटेल्स :
प्राइमरी लेवल (1 से 5वीं तक): 5,534 पद
अपर प्राइमरी लेवल (6 से 8वीं तक): 1,745 पद
कुल पदों की संख्या: 7,279
शैक्षणिक योग्यता :
प्राइमरी टीचर :
12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक
विशेष शिक्षा में डीएलएड सर्टिफिकेट/डिप्लोमा (भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त)