Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 08:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बनारस की सिपाही बिटिया ने अमेरिका में गाड़ा बुलंदी का झंडा… जानें क्या
Headlines

बनारस की सिपाही बिटिया ने अमेरिका में गाड़ा बुलंदी का झंडा… जानें क्या

July 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बनारस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Banaras : उत्तर प्रदेश के बनारस यानी वाराणसी जनपद के राजातालाब में बढ़ैनी खुर्द गांव की बिटिया ममता पाल ने अमेरिका में भारत की बुलंदी का झंडा गाड़ा है। ममता ने अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया है। ममता ने 5000 मीटर क्रॉस कंट्री रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

यूपी पुलिस में बतौर सिपाही पोस्टेड हैं ममता

बनारस की ममता इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी यानी सिपाही के पद पर तैनात हैं। वे भारत की 260 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनकर अमेरिका गई थीं, जहां एक जुलाई को हुए मुकाबले में उन्होंने दुनियाभर के धावकों को पीछे छोड़ते हुए स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर बुधवार को जैसे ही गांव पहुंची, पूरा गांव जश्न में डूब गया। डॉ आरके पाल, प्यारेलाल, दीनू पाल, एडवोकेट संतोष कुमार पाल, डॉ धर्मेंद्र कुमार पटेल, डॉ राजेश पाल, डॉ राकेश पाल, पप्पू पाल और ग्रामीणों ने ममता के घर पहुंचकर फोन पर बात कर उन्हें और परिजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ममता के माता-पिता की आंखों में जहां खुशी के आंसू दिखे वहीं, गांव के लोग भी ममता की सफलता पर गदगद दिखे।

ममता के पहले कोच डॉ. आरके पाल ने बताया कि ममता की शुरुआती ट्रेनिंग गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज के मैदान में हुई थी। उन्होंने बताया कि ममता हमेशा से ही मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रही है। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने जुनून और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया। ममता पाल की यह जीत उन युवाओं के लिए प्रेरणा भी है जो छोटे गांवों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने का सपना देखते हैं। ममता ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।

इसे भी पढ़ें : बनारस-रांची एक्सप्रेस का संचालन 21 अगस्त से, यात्रियों को मिलेगी राहत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर के बाहर लूट लिया था जेवर कारोबारी को, 1.5 करोड़ के माल सहित पुलिस ने दो को दबोचा
Next Article BPSC में 7279 पदों पर Vacancy, अप्लाई करने की लास्ट डेट… जानें

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.