Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 12:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा को दिया 2460 करोड़ का तोहफा
Headlines

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गढ़वा को दिया 2460 करोड़ का तोहफा

July 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नितिन गडकरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Garhwa : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज यानी गुरुवार को गढ़वा में रेहला फोरलेन सड़क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं के तहत गढ़वा को 2460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई नेता उपस्थित रहे। इससे पहले, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व रांची सांसद संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची एयरपोर्ट पर नितिन गडकरी का स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट से वे सीधे गढ़वा के लिए रवाना हुए। गढ़वा में कार्यक्रम के बाद गडकरी वापस रांची लौटेंगे।

, | Live from Inauguration and foundation stone laying ceremony of 2 NH ️ projects worth Rs 2,460 Cr. #PragatiKaHighway #GatiShakti https://t.co/P4Wrsfmb1M

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 3, 2025

Advertisement Advertisement

रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

रांची लौटने के बाद नितिन गडकरी सबसे पहले बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे रातू रोड जाएंगे, जहां दोपहर करीब 3 बजे 558 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद वे मोटरसाइकिल जुलूस के साथ ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां एक सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद गडकरी रातू रोड फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे होटल रेडिशन ब्लू में अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वे परिवहन से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। शुक्रवार शाम 6:45 बजे वे रांची एयरपोर्ट से वापस रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें : पटना में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 500 करोड़ होंगे खर्च

इसे भी पढ़ें : रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर उद्घाटन से ठीक पहले CM हेमंत ने नितिन गड़करी को लिखा पत्र… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : आज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें यह खबर

इसे भी पढ़ें : नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का आज करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 500 करोड़ होंगे खर्च
Next Article बाबा रामदेव की पतंजलि को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका… जानें क्या

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.