Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 06:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों को नापाक मंसूबे पर जांबाजों ने फेरा पानी, कैसे… देखें वीडियो
Headlines

नक्सलियों को नापाक मंसूबे पर जांबाजों ने फेरा पानी, कैसे… देखें वीडियो

July 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नक्सलियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Chaibasa : चाईबासा के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाईबासा और सरायकेला-खरसवां पुलिस के साथ झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों की ओर से पहले लगाए गए 30 आईईडी बम बरामद किए। बम निरोधक दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को 4 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से टोकलो और दलभंगा के जंगलों में बड़ी संख्या में विस्फोटक छुपा रखे हैं। इस इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जंगलों और पहाड़ियों में छुपाए गए करीब 30 आईईडी बम बरामद हुए, जिनका वजन लगभग 2-2 किलोग्राम था। सभी बम सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से बिछाए गए थे।

चाईबासा के जंगल में घुसे जवानों ने उग्रवादियों को दिया तगड़ा झटका… देखें pic.twitter.com/fgTpv3w3tb

— News Samvad (@newssamvaad) July 4, 2025

पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता – मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा सहित कई अन्य दस्ते के सदस्य लगातार सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उनकी मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

SP राकेश रंजन ने बताया कि अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अगर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें ताकि समय रहते सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अभियान ने साबित कर दिया है कि नक्सली अब भी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सतर्कता और रणनीति से उनकी हर साजिश नाकाम हो रही है। लगातार चल रहे इन अभियानों से नक्सलियों का नेटवर्क कमजोर पड़ता जा रहा है और उनकी गतिविधियों पर करारा प्रहार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : SP को भोरे-भोर मिली इंफॉर्मेशन और धरा गये PLFI के तीन उग्रवादी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीठ पर बच्चों को बांध, जुगाड़ वाली सीढ़ी के सहारे टूटा पुल पारकर स्कूल पहुंचा रहे घरवाले
Next Article राशिफल @ 05 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
झारखंड

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026

अदाणी फाउंडेशन का सुरक्षा कवच, 80 टीबी मरीजों के हाथ में पहुंची सेहत की पोटली

October 31, 2026

काली रात, सुनसान खेत, कांपती नन्हीं जान और अंधविश्वास का खौफनाक जाल… जानें

October 31, 2026

मासूम सोच, बड़ा संदेश : CCL में 200 नन्हे हाथों ने गढ़ा भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.