अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : चाईबासा में सरकारी बाबू जन सेवक जगमोहन सोरेन को सस्पेंड कर दिया गया है। CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर जिले के डीसी चंदन कुमार ने यह कार्रवाई की है। जन सेवक जगमोहन सोरेन अपने सरकारी दफ्तर में काम करते वक्त सिगरेट के धुएं का छल्ला उरा रहे थे। उनके इस करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया X के जरिये यह वीडियो CM हेमंत सोरेन तक भी पहुंचा। CM ने तुरंत चाईबासा डीसी को मामले की जांच कर विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने X पर डीसी को निर्देश दिया कि विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई करते हुए सूचना दें। यह स्थिति बिल्कुल बर्दास्त के क़ाबिल नहीं है।
.@DC_Chaibasa विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई करते हुए सूचना दें। यह स्थिति बिल्कुल बर्दास्त के क़ाबिल नहीं है https://t.co/hW7gxcqHZ6
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 5, 2025
CM से मिले निर्देश के बाद डीसी चंदन कुमार ने दफ्तर के भीतर सिगरेट पीने के इल्जाम में जगमोहन सोरेन को सस्पेंड कर दिया। साथ ही डीडीसी को विधिवत अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश भी दिया है। डीसी ने सीएम हेमंत को बताया कि वीडियो देखने के बाद निर्देशानुसार सरकारी कार्यालय में अशोभनीय कृत के लिए जन सेवक जगमोहन सोरेन को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2016 के कंडिका 9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उप विकास आयुक्त को विधिवत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।
आदरणीय सर, निर्देशानुसार वीडियो में प्रदर्शित सरकारी कार्यालय में अशोभनीय कृत के लिए श्री जगमोहन सोरेन- जन सेवक को झारखंड सरकारी सेवक(वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील)नियमावली-2016 के कंडिका 9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा..
1/2 https://t.co/jxPmK2btnL— DC West Singhbhum (@DC_Chaibasa) July 6, 2025
इसे भी पढ़ें : रांची में आज बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स डिप्यूट
इसे भी पढ़ें : कई थानों की पुलिस साथ सड़क पर उतरे SP-DSP… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिहार में जोर-शोर से चल रहा SIR अभियान, अब तक 1.04 करोड़ से अधिक प्रपत्र जमा
इसे भी पढ़ें : जहां होती है नारी की पूजा, वहां होता है देवताओं का वास : ममता कुमारी
इसे भी पढ़ें : पीठ पर बच्चों को बांध, जुगाड़ वाली सीढ़ी के सहारे टूटा पुल पारकर स्कूल पहुंचा रहे घरवाले
इसे भी पढ़ें : सर्किल इंस्पेक्टर के घर की थी डकैती, पुलिस ने चार को दबोचा, SP क्या बोलीं… देखें



