अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, IPL की बिजनेस वैल्यू अब 18.5 बिलियन डॉलर (1.56 लाख करोड़ रुपये) हो गई है जो पिछले साल से 12.9% ज्यादा है। साथ ही IPL की खुद की ब्रांड वैल्यू भी 13.8% बढ़कर 3.9 बिलियन डॉलर (33 हजार करोड़ रुपये) हो गई है।
टीमों की ब्रांड वैल्यू में बड़ा बदलाव
इस बार रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB) पहली बार सबसे मूल्यवान टीम बनी है। RCB की ब्रांड वैल्यू अब 269 मिलियन डॉलर (2,307 करोड़ रुपये) हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस 242 मिलियन डॉलर (2,075 करोड़ रुपये) के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 235 मिलियन डॉलर (2,015 करोड़ रुपये) के साथ तीसरे स्थान पर रही।
पंजाब किंग्स को सबसे तेज ग्रोथ देखने को मिली है जिसकी वैल्यू 39.6% बढ़कर 141 मिलियन डॉलर (1,208 करोड़ रुपये) हो गई। टीम के फाइनल में पहुंचने और बेहतर प्रदर्शन ने इसे संभव बनाया।
स्पॉन्सरशिप और व्यूअरशिप में रिकॉर्ड
IPL 2025 में स्पॉन्सरशिप से ₹5,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई है। इस बार के फाइनल मैच (RCB vs PBKS) को 67.8 करोड़ लोगों ने देखा जो किसी भी T20 मैच का नया रिकॉर्ड है। यह भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 मैच से भी ज्यादा है।
आने वाले समय में IPL की ग्लोबल पहुंच और बढ़ने की संभावना है। क्रिकेट के ओलिंपिक में शामिल होने की वजह से इसकी वैल्यू और भी बढ़ सकती है। पंजाब किंग्स जैसी टीमें अब विदेशी लीग में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का तबादला, कई CS भी बदले… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची ले पंजाब जा रहा एक करोड़ का माल चतरा में धराया… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : सिविल इंजीनियरों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, वेतन दो लाख पार
इसे भी पढ़ें : 10 जुलाई को बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट… जानें क्यों



