अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : गृह मंत्री अमित शाह नौ जुलाई की शाम करीब छह बजे रांची पहुंचेंगे। वह 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद उसी दिन दोपहर वापस दिल्ली चले जायेंगे। इससे संबंधित सूचना केंद्र ने राज्य सरकार को भेज दी है। बैठक में भाग लेने के लिए 30-35 अधिकारियों का दल भी रांची पहुंचेगा। इसको लेकर राजधानी रांची की ट्रैफिक रूट में कुछ बदलाव किये हैं। संबंधित अधिसूचना रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली के आदेश से जारी कर दी गयी है।
- 10.07.2025 को सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बड़ी मालवाहक वाहन का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।
- 10.07.2025 को सुबह 08:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से रात 07:00 बजे तक छोटी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।
- 10.07.2025 को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं दोपहर 02:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।
- 10.07.2025 को बिग बाजार चौक, रांची से कडरू ब्रिज के नीचे चौक तक (उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर) सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।
- 10.07.2025 को कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी वरीय पदाधिकारियों के वाहन की पार्किंग होटल रेडिसन ब्लू स्थित लोअर बेसमेंट पार्किंग में होगी।
- 10.07.2025 को जिला स्तर के सभी पदाधिकारी (वरीय पदाधिकारी को छोड़कर) अपना वाहन का पार्किंग रॉची क्लब, रॉची पार्किंग एरिया में करेंगे।
- 10.07.2025 को जिला स्तर के सभी वरीय पदाधिकारी अपना वाहन फिरायालाल के मैदान में पार्किंग करेगें।
- आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए Divert और Stop किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : रांची नगर निगम ने 14 दुकानों को थमाया नोटिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिहार में महिलाओं को नौकरी में 35% आरक्षण, जानें कैबिनेट के 43 फैसले
इसे भी पढ़ें : गोपाल खेमका की सुपारी देने वाला धराया, 10 लाख में हुआ था मौत का सौदा
इसे भी पढ़ें : पटना में एनका’उंटर, गोपाल खेमका के शूटर को हथियार देने वाला ढेर



