Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की ह’त्या के पीछे छुपे राज खोल गये DGP… देखें वीडियो
Headlines

बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की ह’त्या के पीछे छुपे राज खोल गये DGP… देखें वीडियो

July 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DGP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : पटना के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका हत्या मामले का बिहार पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। उनकी हत्या जमीन और बांकीपुर क्लब विवाद से जुड़ी हुई है। DGP विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में मीडिया के सामने हत्या के पीछे छुपे राज का खुलासा कर दिया। DGP विनय कुमार ने बताया कि जमीन के लफड़े और बांकीपुर क्लब विवाद को लेकर गोपाल खेमका की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि चार लाख रूपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। हत्या की प्लानिंग डेढ़ माह पहले रची गई थी। उन्होंने बताया कि सुपारी देने वाला और शूटर दोनों हमारे कब्जे में है। घटनास्थल से जो सूत्र प्राप्त हुए थे, कैमरे से जो तस्वीर आई थीं, तस्वीर में शूटर का जो हुलिया मिला था, इन सभी के आधार पर पूरे शहर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। साक्ष्य संग्रह किया गया, मोटरसाइकिल की पहचान की गई। उसके धारक की पहचान की गई। इसके बाद बाइक मालिक तक पहुंचा गया। बाइक मालिक से पूछताछ के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी।

DGP ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में उमेश यादव ने गोपाल खेमका की हत्या की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर 7.62 एमएम का 56 राउंड जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन एवं 14 गोली बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अशोक साव ने हत्या की सुपारी दी थी। अशोक साव से उमेश यादव की मुलाकात बिहार शरीफ में डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद से ही उमेश अशोक साव के लिए छोटा-मोटा काम कर रहा था।

DGP ने बताया कि अशोक साव ने गोपाल खेमका की हत्या के लिए शूटर एवं हथियार की व्यवस्था के लिए बोला था। साथ ही अशोक साव ने दो मोबाइल खरीदा था। जिसमें एक अपने पास रखा और एक उमेश यादव को दिया और कहा कि हम लोग इसी से बात करेंगे। इन्हीं के इलाके के विकास उर्फ राजा जिस पर हत्या डकैती आर्म्स एक्ट के कुल 9 केस दर्ज हैं, उससे हत्या के लिए संपर्क किया गया। शूटर विकास उर्फ राजा ने इसके लिए चार लाख की सुपारी मांगी। इसके बाद उमेश यादव के मन में विचार आया कि क्यों ना यह मर्डर स्वयं करके सुपारी की सारी राशि खुद रख ले। इसी क्रम में अशोक साव ने 9 एमएम का हथियार दो मैगजीन 18 गोली मुहैया करायी। साथ ही गोपाल खेमका का फोटो एवं गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी उपलब्ध कराया।

DGP ने बताया कि गोपाल खेमका प्रतिदिन संध्या 8:00 बजे बांकीपुर क्लब जाते थे और रात 11:30 बजे खुद गाड़ी चला कर घर वापस आते थे। क्लब से निकलते समय अपने मित्र सुदेश सरीन के बाकरगंज मोड पर उतरकर घर जाते थे। 4 जुलाई की रात 11:30 बजे बांकीपुर क्लब पहुंचे तो गोपाल खेमका की गाड़ी लगी थी। इसके बाद यह उमेश यादव इनके आवास की ओर आगे बढ़ गया और गोपाल खेमका के आने का इंतजार करने लगा। कुछ समय बाद गोपाल खेमका कार चलाते अपार्टमेंट के गेट पर रुके तो इसके द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद अपने मोटरसाइकिल से जमाल रोड होते हुए बाइपास थाना के सामने माल सलामी देवी स्थान होते हुए घर चला गया। साथ ही हथियार को अपने ऊपर वाले कमरे में छिपा दिया।

DGP ने बताया कि उमेश यादव की निशानदेही पर उदयगिरी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 601 की तलाशी ली गई। जहां से नकद राशि सहित एक पिस्टल 17 जिंदा कारतूस जमीन का ढेर सारा कागजात, मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें : पटना में एनका’उंटर, गोपाल खेमका के शूटर को हथियार देने वाला ढेर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleOMG! पानी के जगह उगलने लगा आग बोरिंग… देखें वीडियो
Next Article राशिफल @ 09 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.