Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में एनका’उंटर, गोपाल खेमका के शूटर को हथियार देने वाला ढेर
Headlines

पटना में एनका’उंटर, गोपाल खेमका के शूटर को हथियार देने वाला ढेर

July 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गोपाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या मामले में दूसरे आरोपी विकास उर्फ राजा को पटना पुलिस ने बीती देर रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद राजधानी पटना में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, कारतूस और दो पहिया वाहन के साथ-साथ सुपारी के रूप में दिए गए करीब तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। बताया गया कि विकास उर्फ राजा ने ही शूटर विजय को हथियार उपलब्ध कराया था।

गिरफ्तार शूटर विजय की निशानदेही पर पहुंची पुलिस

इससे पहले सोमवार देर शाम पटना पुलिस ने मुख्य शूटर उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी को गिरफ्तार किया था। वह पटना सिटी के माल सलामी का रहने वाला है और गोपाल खेमका की हत्या में शामिल था। विजय की गिरफ्तारी के बाद ही विकास के ठिकाने का सुराग मिला। पुलिस की टीम मंगलवार रात करीब ढाई बजे दमड़िया घाट इलाके में पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही विकास ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी।

विकास पर पहले से दर्ज थे कई मामले

29 वर्षीय विकास उर्फ राजा के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। जांच में यह भी सामने आया है कि विकास ने ही हत्या के लिए हथियार मुहैया कराए थे।

अशोक साव ने दी थी सुपारी

शूटर विजय से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस हत्या की सुपारी नालंदा निवासी अशोक साव ने दी थी।

चार जुलाई की रात हुई थी हत्या

बता दें कि 4 जुलाई की रात उद्योगपति गोपाल खेमका की उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे बांकीपुर क्लब से लौट रहे थे। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक की है। इस हत्या के बाद राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार सरकार की जमकर आलोचना की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बेउर जेल से मिले हुक्म पर हुआ गोपाल खेमका का म’र्डर, रेड शुरू

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में सबसे ज्यादा बारिश रांची में, सबसे कम कहां… जानें
Next Article गोपाल खेमका की सुपारी देने वाला धराया, 10 लाख में हुआ था मौत का सौदा

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.