अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार के सिवान जिले में अपराधियों के हौसले फिर बुलंद दिखे। ताजा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार का है, जहां बीती देर रात करीब 10:30 बजे तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने राशन कारोबारी को गोली मारकर बेतरह जख्मी कर दिया। जख्मी राशन कारोबारी की पहचान चुटकुल प्रसाद के तौर पर की गयी है। इस घटना से बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है।
अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार चुटकुल प्रसाद अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधी आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चुटकुल वहीं गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत जख्मी चुटकुल को सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
CCTV फुटेज की जांच शुरू
वारदात की फैली खबर के बाद बसंतपुर थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। सिवान के SP ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और जिले में अपराध नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : HSL में बंपर Vacancy, 50 साल तक के लोग कर सकते हैं अप्लाई, वेतन 1.8 लाख
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला
इसे भी पढ़ें : अमित शाह ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, क्या करेंगे… जानें
इसे भी पढ़ें : केंद्र की नीतियां मजदूर और किसान विरोधी : सुप्रियो
इसे भी पढ़ें : CBI की अर्जी हाईकोर्ट में मंजूर, बढ़ी लालू यादव की टेंशन
इसे भी पढ़ें : पटना में राहुल गांधी से नहीं मिल सके पप्पू यादव, अंगरक्षकों ने रोका (VIDEO)



