अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार में चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के खिलाफ INDIA गठबंधन ने बुधवार को राज्यभर में जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर भी विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से विरोध जताया। प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) नेता दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी गाड़ी को अस्थायी मंच के रूप में तैयार किया गया था, जहां विपक्षी नेता एक साथ नजर आए। इसी दौरान जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और बिहार से एकमात्र निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मंचनुमा गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन सुरक्षा में तैनात अंगरक्षकों ने उन्हें रोक दिया। पप्पू यादव ने दोबारा प्रयास किया, लेकिन इस बार भी उन्हें चढ़ने नहीं दिया गया, जिससे वे गिरते-गिरते बचे। इस घटना के बाद पप्पू यादव के समर्थकों ने मौके पर मौजूद अंगरक्षकों से बातचीत कर मामला समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी और पप्पू यादव के बीच मुलाकात नहीं हो पाई थी, और इस बार भी दोनों नेताओं की भेंट नहीं हो सकी।
पटना में राहुल गांधी से नहीं मिल सके पप्पू यादव, अंगरक्षकों ने गाड़ी पर चढ़ने से रोका#rahulgandhi #PappuYadav #BiharBand #PatnaNews #newssamvad pic.twitter.com/Uor29a0Yuz
— News Samvad (@newssamvaad) July 9, 2025
इसे भी पढ़ें : बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की ह’त्या के पीछे छुपे राज खोल गये DGP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : OMG! पानी के जगह उगलने लगा आग बोरिंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐसे लाइफस्टाइल से बढ़ रही लो ब्लड प्रेशर की समस्या… जानें उपाय
इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का तबादला, कई CS भी बदले… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची ले पंजाब जा रहा एक करोड़ का माल चतरा में धराया… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : पोल पर चढ़ काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौ’त, संघ ने की FIR की मांग
इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, DSSSB की 2000 पदों पर Vacancy

