अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन के महत्वकांक्षी योजना “मंईयां सम्मान योजना” में कुछ महिलाएं खुरेंच लगा रही थी। यानी कि मंईयां सम्मान योजना की राशि फर्जीवाड़ा कर गलत तरीके से उठा रही थी। इस बात का खुलासा जांच के दरम्यान हुआ है। जमशेदपुर के घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी पंचायत में यह झोलझाल हो रहा था। जांच में पाया गया कि योजना की लाभुक सूची में फर्जीवाड़ा कर बिहार और पश्चिम बंगाल की 172 महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाभ उठाया। प्रशासन ने इन सभी महिलाओं के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, फर्जीवाड़ा के जरिए योजना की पहली किस्त की राशि 2500 रुपये प्रति लाभुक के हिसाब से कुल 9 लाख 57 हजार रुपये की निकासी की गई। घाटशिला BDO युनिका शर्मा के निर्देश पर हेंदलजुड़ी पंचायत के सचिव मंगल टुडू ने गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की 40 महिलाओं और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र की 132 महिलाओं के नाम शामिल हैं।
इल्जाम है कि इन महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर योजना का लाभ लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हेंदलजुड़ी पंचायत की तत्कालीन सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस घोटाले को लेकर स्थानीय राजनीतिक दल भाजपा और झामुमो ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, विशेषकर उन योजनाओं में जो गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का हुआ उद्घाटन, मंत्री बोले- इस बार हुए आधुनिक इंतजाम
इसे भी पढ़ें : राशन कारोबारी को सरेराह गो’लियों से भून डाला, CCTV खंगाल रही पुलिस
इसे भी पढ़ें : पटना में राहुल गांधी से नहीं मिल सके पप्पू यादव, अंगरक्षकों ने रोका (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला



