Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 01:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सहवाग का बेटा बिका 8 लाख में, द्रविड़ के बेटे का नहीं मिला कोई खरीददार
Headlines

सहवाग का बेटा बिका 8 लाख में, द्रविड़ के बेटे का नहीं मिला कोई खरीददार

July 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लाख
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : महाराजा ट्रॉफी टी20 के चौथे सीजन की नीलामी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कई सितारों पर जमकर बोली लगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को हुबली टाइगर्स ने 13.20 लाख रुपये में खरीदा। इसके साथ ही वह इस बार के टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हुबली टाइगर्स ने ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज अभिनव मनोहर को 12.20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में शामिल मनीष पांडे को मैसूर वॉरियर्स ने भी 12.20 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा।

राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को नहीं मिला खरीददार

इस नीलामी में सबसे चौंकाने वाली बात रही कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं खरीदी। समित एक ऑलराउंडर हैं और पिछले साल मैसूर वॉरियर्स की ओर से खेले थे, लेकिन सिर्फ 82 रन बना पाए थे और गेंदबाजी नहीं की थी। उन्हें साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू अंडर-19 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन चोट के कारण डेब्यू नहीं कर पाए। अब वह अगले अंडर-19 वर्ल्ड कप (2026) के लिए अयोग्य हो चुके हैं।

Advertisement Advertisement

सहवाग का एक बेटा 8 लाख, तो दूसरा 4 लाख में बिका

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटे अब दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नजर आएंगे। बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग, जो ओपनिंग बल्लेबाज हैं, को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 8 लाख रुपये में खरीदा। छोटे बेटे वेदांत सहवाग पहले राउंड में नहीं बिके थे, लेकिन बाद में वेस्ट दिल्ली लायंस ने उन्हें 4 लाख रुपये में साइन किया।

विराट कोहली के भतीजे भी मैदान में

विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली को भी नीलामी में मौका मिला। उन्हें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 1 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। नीलामी में क्रिकेट प्रेमियों को जहां कई नए चेहरों पर दांव लगते दिखे, वहीं कुछ चर्चित नामों को खरीदार नहीं मिलना भी चर्चा का विषय रहा।

इसे भी पढ़ें : जंगल में एनका’उंटर : इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, ग्रामीण की भी मौ’त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगल में एनका’उंटर : इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, ग्रामीण की भी मौ’त
Next Article झारखंड के इस जिले में लैंडस्लाइड, कई पर्यटक और यात्री फंसे

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.