Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 04:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिनदहाड़े घर में घुसकर करते थे कांड, पांच को पुलिस ने दबोचा
Headlines

दिनदहाड़े घर में घुसकर करते थे कांड, पांच को पुलिस ने दबोचा

July 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी के रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया चालाटोली में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने पांच संदेही गुनहगारों को धर दबोचा है। इनके नाम पवन कुमार (30), कौशल सिंह (29), राजा साव (24), सुनील कुमार राय उर्फ अन्नु यादव (35) और संतोष कुमार सोनी (35) बताये गये। इन लोगों के पास से पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल सलाई रिंच, पेचकस और एक स्कूटी बरामद किया है। साथ ही चोरी किए गए सामान भी जब्त किए हैं। इस बात की जानकारी रांची के रुरल SP प्रवीण पुष्कर ने मीडिया के साथ साझा की।

रुरल SP प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि बीते 11 जुलाई को आशुतोष उरांव के घर में इन लोगों ने सेंधमारी की थी। आशुतोष का घर रातू थाना क्षेत्र के चालाटोली कटहल मोड़ सिमलिया में है। गिरफ्तार चोरों की हिमाकत ऐसी थी कि दिन के उजाले में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला था। वारदात के बाद आशुतोष उरांव ने रातू थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रुरल SP प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और मुख्याल DSP-2 अरविंद कुमार की देखरेख में SIT गठित की गयी। तफ्तीश शुरू की गयी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी बीच पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली कि कुछ दागी किस्म के लड़के कमड़े आश्रम के पास इकट्ठा होने वाले हैं। किसी बंद घर में चोरी करने वाले हैं। इंफॉर्मेशन देने वाले ने यह भी बताया कि ये लोग वही उचक्के हैं, जिन्होंने बीते 11 जुलाई को दिनदहाड़े घर में घुसकर सेंधमारी की थी। मिली इंफॉर्मेशन पर गठित SIT बताये गये लोकेशन पर पहुंची और चार उचक्कों को धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार उचक्कों ने खुलासा किया कि ये लोग पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। सलाई रिंच से ताले और पेचकस से अलमारी तोड़कर वे आसानी से घरों में चोरी कर लेते थे।

Advertisement Advertisement

SP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक कौशल कुमार सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह NDPS एक्ट के तहत 2024 में सुखदेवनगर थाना में दर्ज कांड में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी केवल इस मामले में ही नहीं, बल्कि रातू थाना क्षेत्र और अन्य इलाकों में भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : जंगल में एनका’उंटर : इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, ग्रामीण की भी मौ’त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफुल एक्शन मोड में DC, आठ को किया बर्खास्त, बाकी 8 के साथ क्या हुआ… जानें
Next Article अभियान बसेरा-2 : DM के हाथों दस्तावेज पाकर गदगद हो गये 1000 लाभुक

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.