Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 01:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अभियान बसेरा-2 : DM के हाथों दस्तावेज पाकर गदगद हो गये 1000 लाभुक
Headlines

अभियान बसेरा-2 : DM के हाथों दस्तावेज पाकर गदगद हो गये 1000 लाभुक

July 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना के DM डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में ‘अभियान बसेरा-2’ एवं डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लाभुकों के बीच भूमि बंदोबस्ती-पर्चा बांटा गया। पटना के समाहरणालय सभागार में फुलवारीशरीफ, दानापुर और सम्पतचक के लाभुकों के बीच सरकारी वास भूमि बंदोबस्ती-पर्चा का वितरण किया गया। इस दौरान फुलवारीशरीफ के 81, दानापुर के 150 और सम्पतचक के 5 लाभुकों को जिलाधिकारी द्वारा बंदोबस्ती पर्चा सौंपा गया। DM के हाथों दस्तावेज पाकर सभी 1000 लाभुक गदगद हो गये।

सभी 19 अंचलों में चला वितरण अभियान

इसके अलावा जिले के अन्य सभी 19 अंचलों में भी संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से पर्चा वितरण किया गया। प्रमुख अंचलों में पर्चा वितरण की संख्या इस प्रकार रही:

Advertisement Advertisement
  • दुल्हिनबाजार: 200 लाभुक
  • पालीगंज: 131
  • मनेर: 72
  • धनरूआ: 75
  • पुनपुन: 60
  • मसौढ़ी: 50
  • घोसवरी: 37
  • अथमलगोला: 24
  • विक्रम: 24
  • नौबतपुर: 20
  • खुशरूपुर: 17
  • बाढ़: 16
  • फतुहा: 15
  • बख्तियारपुर: 10
  • मोकामा: 9
  • दनियावां: 4

कुल 1000 लाभुकों को मिला पर्चा

जिले भर में आज कुल 1000 लाभुकों को वास भूमि का पर्चा दिया गया। इनमें 81 लाभुक अति पिछड़ा वर्ग से और 919 लाभुक अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। अधिकांश लाभुकों को उसी भूमि का परवाना दिया गया, जिस पर वे पहले से रह रहे थे। कुछ लाभुकों को नई भूमि का बंदोबस्ती पर्चा दिया गया है।

DM ने दिए जमीन के सीमांकन और लगान रसीद काटने के निर्देश

DM डॉ. त्यागराजन ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को दी गई जमीन का सीमांकन कराकर कब्जा दिलवाया जाए। साथ ही, लगान रसीद भी काटकर लाभुकों को जल्द से जल्द दी जाए। इस मौके पर अपर समाहर्ता (राजस्व) अनिल कुमार, अपर समाहर्ता (विशेष) रविन्द्र कुमार दिवाकर के साथ फुलवारीशरीफ, दानापुर और सम्पतचक के अंचलाधिकारी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : फुल एक्शन मोड में DC, आठ को किया बर्खास्त, बाकी 8 के साथ क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : “जिसके दम पर फुरफरा रहे हो न, वो बचाने नहीं आयेंगे”, कमांडर के नाम का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : जंगल में एनका’उंटर : इनामी नक्सली ढेर, जवान शहीद, ग्रामीण की भी मौ’त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिनदहाड़े घर में घुसकर करते थे कांड, पांच को पुलिस ने दबोचा
Next Article झारखंड के इस जिले के तमाम स्कूल कल बंद, DC का आदेश जारी

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.