Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के इन जिलों में नहीं होगी पानी की किल्लत, जुगाड़ में जुटी सरकार
बिहार

बिहार के इन जिलों में नहीं होगी पानी की किल्लत, जुगाड़ में जुटी सरकार

July 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और झंझारपुर में गिरते भू-जल स्तर के कारण गहराए पेयजल संकट से निपटने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने व्यापक कदम उठाए हैं। विभाग ने 528 नए चापाकल लगाने की योजना शुरू की है, जिसके लिए विशेष तकनीकी टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें फील्ड में कैंप कर जलापूर्ति की स्थिति पर नजर रख रही हैं।

जलापूर्ति योजनाओं में तेजी से सुधार 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार से शुक्रवार के बीच 289 बंद पड़ी जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मत कर उन्हें फिर से चालू किया गया है। इसके अलावा, 110 से अधिक चापाकलों की गहराई बढ़ाने के लिए संरचनात्मक बदलाव किए गए हैं। विभागीय मंत्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भू-जल स्तर 20 फीट से नीचे जाने पर तुरंत वैकल्पिक व्यवस्थाएं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलेवार राहत कार्यों का विवरण 

  • सीतामढ़ी : 58 जलापूर्ति योजनाओं और 76 चापाकलों की मरम्मत पूरी की गई है, जबकि 85 चापाकलों की गहराई बढ़ाई गई है। चार अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था से 80 पंचायतों को लाभ मिलेगा।
  • झंझारपुर : 12 जलापूर्ति योजनाएं शुरू की गई हैं और 7 चापाकलों की गहराई बढ़ाई गई है, जिससे 18 पंचायतों को राहत मिलेगी।
  • दरभंगा : 209 जलापूर्ति योजनाओं को चालू किया गया है और 10 चापाकलों में बदलाव किए गए हैं। 200 नए चापाकलों की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जबकि छह टैंकरों से 37 पंचायतें लाभान्वित होंगी।
  • मधुबनी : 8 चापाकलों में बदलाव, 90 नए चापाकलों की स्वीकृति और दो टैंकरों की व्यवस्था से 44 पंचायतों को राहत मिलेगी।

जिला प्रशासन की सक्रियता 

दरभंगा जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों, सिंटेक्स टंकियों और सबमर्सिबल पंपों के जरिए जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। यह पहल उत्तर बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की कमी को दूर करने के लिए अहम साबित हो रही है।

आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद 

सरकार की सक्रियता और तकनीकी टीमों की तैनाती से जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति जल्द ही सामान्य होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सरकार के इन प्रयासों की सराहना की है और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को लेकर आशान्वित हैं।

इसे भी पढ़ें : DSP ने निकाली ‘शौकिया गुंडा’ की गुंडई, घुटने पर आकर लगा गिड़गिड़ाने (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 20 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article कांवर यात्रा में DJ पर रोक, त्रिशूल और लाठी-डंडे पर भी बैन

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
बिहार

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.