अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक शिक्षक बनना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर ही किए जाएंगे।
यह परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। 1 नवंबर 2025 को परिणाम घोषित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस परीक्षा का प्रमाणपत्र आजीवन मान्य रहेगा।
योग्यता
संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + बीएड
या संबंधित विषय में मास्टर्स + बीएड
या न्यूनतम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड
या 4 वर्षीय BA-B.Ed / B.Sc-B.Ed कोर्स
आयु सीमा
न्यूनतम आयु : 21 साल
अधिकतम आयु : 37 साल
महिलाओं के लिए अधिकतम : 40 साल
परीक्षा शुल्क
एक पेपर के लिए
सामान्य / BC / EWS : ₹960
SC / ST / PH : ₹760
दोनों पेपर के लिए
सामान्य / BC / EWS : ₹1440
SC / ST / PH : ₹1140
परीक्षा पैटर्न
पेपर-1 : कक्षा 9-10 के लिए
पेपर-2 : कक्षा 11-12 के लिए
कुल प्रश्न : 150 (सभी MCQ)
100 प्रश्न चुने गए विषय से
50 प्रश्न शिक्षण कला और सामान्य योग्यता से
हर प्रश्न 1 अंक का होगा
परीक्षा अवधि : 2 घंटे 30 मिनट
विषय
पेपर-1 (कक्षा 9-10): हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगला, भोजपुरी, मैथिली, अरबी, फारसी, संगीत, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, ललित कला आदि।
पेपर-2 (कक्षा 11-12): हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, वाणिज्य, गृहविज्ञान, कंप्यूटर साइंस, कृषि, संगीत आदि।
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Bihar STET 2025 Registration / Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
इसे भी पढ़ें : नेपाल में भयंकर बवाल, काठमांडू में कर्फ्यू लागू, इंटरनेट भी बंद

