अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर बिहारवासियों को केंद्र की एनडीए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य को सात नई ट्रेनों की सुविधा मिली है, जिसमें चार पैसेंजर और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
पटना जंक्शन से हुआ शुभारंभ
पटना जंक्शन पर आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले जो काम अधूरे रह जाते थे, उन्हें मोदी सरकार ने पूरा किया। कोसी ब्रिज, मुंगेर रेल-रोड ब्रिज और पटना रेल ब्रिज इसका उदाहरण हैं।
सात नई ट्रेनों के नाम
चार नई पैसेंजर ट्रेनों में झाझा-दानापुर, पटना-बक्सर, नवादा-पटना और पटना-इस्लामपुर रूट पर ट्रेनें शामिल की गई हैं। वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस के तहत मुजफ्फरपुर-हैदराबाद, छपरा-दिल्ली और दरभंगा-अजमेर रूट पर नई सुपरफास्ट ट्रेनें शुरू हुई हैं।
बिहार को मिला रिकॉर्ड बजट
रेल मंत्री ने बताया कि पहले बिहार को जहां मात्र 1000 करोड़ रुपये का रेल बजट मिलता था, आज यह बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये हो चुका है। बिहार में रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो रहे हैं।
नई परियोजनाएं और भविष्य की योजना
पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग टर्मिनल और झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी व चौथी लाइन का काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा, गंगा नदी पर कई नए पुल बन रहे हैं जो उत्तर और दक्षिण बिहार को और मजबूती से जोड़ेंगे।
बिहार का आधुनिक रेल नेटवर्क
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 98 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। 3,164 करोड़ रुपये की लागत से ये स्टेशन आधुनिक रूप में विकसित होंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि रेलवे बिहार की रीढ़ है और आने वाले वर्षों में यह राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
इसे भी पढ़ें : शिरीष चंद्र मुर्मू संभालेंगे RBI की बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या



