अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : केंद्र सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को RBI यानी भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। वह मौजूदा डिप्टी गवर्नर राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 8 अक्टूबर 2025 को खत्म हो रहा है।
9 अक्टूबर से संभालेंगे कार्यभार
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मुर्मू 9 अक्टूबर से नए पद पर कार्यभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
मौजूदा पद और जिम्मेदारी
इस समय शिरीष चंद्र मुर्मू RBI में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। आरबीआई में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं, जो मौद्रिक नीति, वित्तीय बाजार, बैंकिंग नियमन और पर्यवेक्षण जैसे अहम विभागों को देखते हैं। मुर्मू को कौन सा पोर्टफोलियो मिलेगा, इसकी घोषणा अभी बाकी है।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने खोला रांची के भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का पट… देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : 198 फाइलें, 27 CPU, लैपटॉप… विनय सिंह के ठिकानों से ACB को और क्या-क्या मिला… जानें
इसे भी पढ़ें : e-Aadhaar ऐप का बड़ा अपडेट, अब फेस ID, QR स्कैन और AI से होगा लैस
इसे भी पढ़ें : कांड कर फेंक देते थे JJMP के नाम का पर्चा, छह को पुलिस ने जंगल से दबोचा
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ के 7 बालू घाटों की नीलामी, 11 करोड़ की बड़ी बोली किसने लगाई… जानें

