Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 06:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “बिहार की मांग सुन लीजिए निशांत…”, JDU कार्यालय के बाहर लगे CM के बेटे के पोस्टर
बिहार

“बिहार की मांग सुन लीजिए निशांत…”, JDU कार्यालय के बाहर लगे CM के बेटे के पोस्टर

July 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निशांत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इन पोस्टरों में निशांत कुमार को “बिहार के भविष्य की जरूरत” बताते हुए उन्हें भावी नेता के रूप में प्रस्तुत किया गया है। माना जा रहा है कि निशांत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सक्रिय रूप से राजनीति में उतर सकते हैं।

JDU कार्यालय के बाहर लगे बड़े-बड़े पोस्टरों में निशांत कुमार की तस्वीर प्रमुखता से छपी है। इनमें लिखा है कि वे बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा लाने को तैयार हैं। अब तक निशांत ने सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखी थी और राजनीति में आने से इनकार करते रहे थे। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट निशांत को निजी जीवन में बेहद लो-प्रोफाइल माना जाता है, लेकिन इन पोस्टरों ने उनके राजनीतिक प्रवेश की अटकलों को हवा दे दी है।

Advertisement Advertisement

पटना या नालंदा से लड़ सकते हैं चुनाव 

मिली जानकारी के अनुसार JDU के कुछ वरिष्ठ नेता निशांत को राजनीति में लाने की वकालत कर रहे हैं। चर्चा है कि उन्हें पटना या नालंदा की किसी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इन पोस्टरों को नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं 

हालांकि, JDU की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन पोस्टरों के बाद सियासी हलकों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या निशांत कुमार वाकई नीतीश की विरासत संभालने को तैयार हैं? बिहार की राजनीति में यह घटनाक्रम आने वाले दिनों में और चर्चा का विषय बन सकता है।

इसे भी पढ़ें : कांवर यात्रा में DJ पर रोक, त्रिशूल और लाठी-डंडे पर भी बैन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांवर यात्रा में DJ पर रोक, त्रिशूल और लाठी-डंडे पर भी बैन
Next Article पुरानी अदावत का नतीजा है सुमित सिंह यादव का म’र्डर, दो अरेस्ट

Related Posts

Headlines

प्रॉपर्टी डीलर को सरेराह मा’री गोली, मचा तहलका

March 10, 2026
Headlines

पटना में बनेगी 542 करोड़ की ऐतिहासिक सुरंग, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ

March 8, 2026
Headlines

JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले- कार्यकर्ता बनकर करूंगा सेवा

March 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.