अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राजधानीवासियों को बड़ी सौगात दी है। पटना के गंगा पथ के पास लगभग 12 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से भव्य लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है।
गंगा पथ के पास भव्य पार्क
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि यह पार्क करीब चार एकड़ जमीन पर विकसित होगा। इसका निर्माण पूरी तरह ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से होगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे और काम उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा हो सके।
जेपी गंगा पथ और गौरव उद्यान के बीच
पार्क का स्थान जेपी गंगा पथ और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान (वेस्ट टू वंडर थीम पार्क) के बीच तय किया गया है। इसके लिए 170.57 डीसमिल परती जमीन उपलब्ध कराई गई है। जल संसाधन विभाग ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है।
निगरानी और सुविधा
सम्राट चौधरी ने कहा कि इस परियोजना की समय-समय पर निगरानी पटना के जिला पदाधिकारी करेंगे। वहीं नगर आयुक्त और बुडको के प्रबंध निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि योजना की डुप्लीकेसी न हो और निर्माण पूरी तरह से आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाए।
आम लोगों के लिए नई पहचान
सरकार का मानना है कि यह पार्क न सिर्फ पटना की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि राजधानीवासियों को एक नई पहचान और घूमने-फिरने की जगह भी देगा। चुनावी माहौल में यह परियोजना नीतीश सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश भी मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर BJP में शामिल, दरभंगा के इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

