Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना को जल्द मिलेगी एक बड़ी सौगात… जानें क्या
बिहार

पटना को जल्द मिलेगी एक बड़ी सौगात… जानें क्या

August 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : बिहार की राजधानी पटना के लोगों को जल्द ही एक नई फोरलेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। राज्य सरकार ने संपतचक बाजार से परसा बाजार तक चौड़ी और आधुनिक सड़क बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस सड़क से हर दिन जाम की समस्या से जूझ रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

70 करोड़ की लागत, 6.4 किलोमीटर लंबी सड़क

करीब 6.415 किलोमीटर लंबी यह सड़क 70 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। वर्तमान में यह मार्ग दो लेन का है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क चौड़ी होने से आसपास की करीब एक लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

पटना से गया और मसौढ़ी की दूरी होगी कम

यह सड़क संपतचक बाजार को पटना–मसौढ़ी स्टेट हाईवे-1 और परसा बाजार से पुराने एनएच-83 (पटना–गया मार्ग) से जोड़ेगी। साथ ही, यह मीठापुर–सिपारा–महुली–पुनपुन मार्ग से भी जुड़ेगी, जिससे गया और मसौढ़ी तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।

बरसात में नहीं होगा जलजमाव

नए निर्माण में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के लिए आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट भी बनाए जाएंगे। इससे बरसात में होने वाला जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी।

घनी आबादी को फायदा

इस मार्ग के दोनों ओर घनी आबादी है। फिलहाल की संकरी सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है। नई चौड़ी फोरलेन सड़क से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि इन इलाकों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

अर्थव्यवस्था और विकास को मिलेगा बल

यह परियोजना बुनियादी ढांचे के विकास, स्थानीय अर्थव्यवस्था और यातायात सुधार के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। साथ ही, लोगों को जाम और जलजमाव जैसी समस्याओं से भी स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

Also Read : राशिफल @ 10 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 10 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article CM ने ट्रांसफर किए 1247 करोड़ रुपए, किसके खाते में… जानें

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
बिहार

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.