Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM फेस को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने शेयर किया चिराग का बयान
बिहार

CM फेस को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने शेयर किया चिराग का बयान

October 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार की सियासत में CM चेहरे को लेकर एक बार फिर हलचल मच गई है। गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान के बाद अब चिराग पासवान भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। वहीं, कांग्रेस ने चिराग पासवान के बयान का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि नीतीश कुमार अब CM नहीं होंगे।
कांग्रेस द्वारा जारी इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

 कांग्रेस ने वायरल किया चिराग का वीडियो

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से चिराग पासवान का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “पीएम मोदी के चिराग ने एलान किया कि नीतीश कुमार अब सीएम नहीं होंगे।”
हालांकि वीडियो में चिराग पासवान ने ऐसा कोई प्रत्यक्ष बयान नहीं दिया है। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि CM का चयन चुनाव के बाद विधायक दल के नेता तय करेंगे।

auto

 चिराग पासवान बोले – शाह ने कही सामान्य प्रक्रिया की बात

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कोई असामान्य बात नहीं कही।
उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन हर चुनाव के बाद विधायक दल का नेता तय करना एक सामान्य और संवैधानिक प्रक्रिया है। एनडीए पाँच दलों का गठबंधन है, और चुनाव के बाद सभी दलों के विधायक मिलकर मुख्यमंत्री चुनेंगे।”

 अमित शाह ने क्या कहा था

एक टीवी इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछा गया कि अगर बिहार में एनडीए जीतता है तो क्या नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे?
इस पर शाह ने कहा, “मैं कौन होता हूं किसी को मुख्यमंत्री बनाने वाला? चुनाव के बाद विधायक दल बैठकर अपना नेता तय करेगा।”
हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है और उन पर भाजपा व जनता दोनों को भरोसा है।

इसे भी पढ़ें : गजब! हाथी पर सवार होकर पहुंचे नामांकन करने… जानें कौन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी के इस अपार्टमेंट में आग का तांडव… देखें वीडियो
Next Article मांडर के लोगों के अपने हक-अधिकार के बारे बता गया डालसा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.