Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्लीपर से AC तक बढ़ेगा ट्रेन का किराया, किन यात्रियों को लगेगा बड़ा झटका… जानें
बिहार

स्लीपर से AC तक बढ़ेगा ट्रेन का किराया, किन यात्रियों को लगेगा बड़ा झटका… जानें

December 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
यात्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में संशोधन की घोषणा की है, जो 26 दिसंबर 2025 से पूरे देश में लागू होगा। रेलवे के इस फैसले का असर खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। नए किराया ढांचे के तहत साधारण श्रेणी, मेल एक्सप्रेस और एसी ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की गई है।

 किन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा असर

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि

auto
  • लोकल ट्रेनें

  • मासिक सीजन टिकट (MST)

  • 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा

इन सभी श्रेणियों में किराया पहले जैसा ही रहेगा। यानी रोजमर्रा के छोटे सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है।

 प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी

रेलवे ने यात्रियों के किराए में 1 किलोमीटर पर 2 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर पटना से दिल्ली जैसे लंबे रूट पर दिखेगा। पटना से दिल्ली की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है, ऐसे में इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लगभग 20 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

 पटना से दिल्ली चलने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित

पटना से दिल्ली रूट पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें जैसे

  • राजधानी एक्सप्रेस

  • संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

  • विक्रमशिला एक्सप्रेस

  • तेजस राजधानी

इन सभी ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

 स्लीपर और जनरल क्लास का नया किराया

इस रूट पर स्लीपर और जनरल कोच में पहले जहां किराया लगभग 500 से 600 रुपये के बीच था, अब यात्रियों को करीब 20 रुपये अधिक देने होंगे। यह बढ़ोतरी सभी नॉन एसी श्रेणियों पर लागू होगी।

 एसी क्लास का किराया भी बढ़ेगा

3AC, 2AC और 1AC जैसे एसी कोच में भी प्रति किलोमीटर 2 पैसे की दर से किराया बढ़ेगा। इससे कुल किराया करीब 20 से 30 रुपये तक महंगा हो सकता है। प्रीमियम ट्रेनों जैसे राजधानी, वंदे भारत और तेजस में यह बढ़ोतरी साफ नजर आएगी।

 यात्रियों पर कितना बढ़ेगा खर्च

रेलवे के अनुसार

  • 500 किलोमीटर की नॉन एसी यात्रा पर करीब 10 रुपये ज्यादा देने होंगे

  • 800 किलोमीटर की यात्रा पर लगभग 16 रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा

  • लंबी दूरी की एसी यात्रा में 20 से 30 रुपये तक किराया बढ़ सकता है

इसका मतलब है कि छोटे सफर पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों का बजट जरूर बढ़ेगा।

 रेलवे ने किराया क्यों बढ़ाया

रेलवे का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में

  • ट्रेनों और रूट की संख्या बढ़ी है

  • यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है

रेलवे पर कर्मचारियों का सालाना खर्च करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये है, जबकि पेंशन पर 60 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं।
वर्ष 2024-25 में रेलवे का कुल संचालन खर्च 2.63 लाख करोड़ रुपये रहा। इन्हीं बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए किराए में संशोधन किया गया है।

 रेलवे को होगी कितनी कमाई

इस किराया बढ़ोतरी से रेलवे को चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : ड्यूटी से ब्रेक, मैदान में जोश… कानून के रखवाले बने खेल के साथी 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकड़ाके की ठंड में डीसी की गर्म पहल, पाकुड़ की सड़कों पर जली राहत की लौ
Next Article कंपकंपाती ठंड में गर्मजोशी फैलाते थानेदार अभिमन्यु कुमार

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.