Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेल की कीमतों में लगी आग! 2021 में पेट्रोल 13 रुपये हुआ महंगा
बिजनेस

तेल की कीमतों में लगी आग! 2021 में पेट्रोल 13 रुपये हुआ महंगा

June 16, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी हुई है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम अब 108 रुपये के करीब पहुंच गए हैं, और डीजल 100 रुपये के पार जा चुका है. देश के 7 राज्यों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये के पार जा चुके हैं.

आज पेट्रोल 22-25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 12-15 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है. जिससे आगे भी कीमतों में बढ़ोतरी रहने की आशंका बनी हुई है. इस साल पेट्र्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जबकि कटौती सिर्फ 4 बार हुई है. सिर्फ इस साल की बात करें तो पेट्रोल की कीमतें अबतक करीब 14 परसेंट बढ़ी हैं. मार्च और अप्रैल में जब 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव होने थे, उसी दौरान कीमतें थमी रहीं. बल्कि मार्च में 3 बार और अप्रैल में एक बार कटौती भी हुई.

Advertisement Advertisement

मुंबई में पेट्रोल का रेट 102 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है. जबकि डीजल 95 रुपये के करीब पहुंच चुका है. जून में अबतक 9 बार दाम बढ़ चुके हैं. जून में पेट्रोल 2.2 रुपये महंगा हो चुका है जबकि डीजल 2.03 रुपये महंगा हुआ है.

इसके पहले मई के महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 16 बार बढ़ाईं गईं. 4 मई से लगातार 4 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे, जबकि चुनावों की वजह से इसके पहले 18 दिन तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में शांति छाई रही थी. मई के पूरे महीने में दिल्ली में पेट्रोल के रेट 4.09 रुपये महंगा हुआ है. जबकि डीजल इस महीने 4.68 रुपये महंगा हुआ है.

आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल से 15 अप्रैल को थोड़ी राहत मिली थी. अप्रैल में एक और मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी. 15 अप्रैल से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था. तब दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था. मार्च महीने पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे घटे थे. मार्च महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी थी.

मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें
शहर           कल का रेट            आज का रेट
दिल्ली            96.41                   96.66
मुंबई               102.58                 102.82
कोलकाता       96.34                 96.58
चेन्नई              97.69                  97.91

साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 50 बार बढ़ाईं गई हैं. इस दौरान पेट्रोल 12.95 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. 1 जनवरी को पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये था, आज 96.66 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर आज तक डीजल 13.54 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर था, आज 87.41 रुपये है.

पेट्रोल की कीमतों में 60 परसेंट हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 परसेंट होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रिटेन में एक नए वायरस के मिले केस, जानिए मंकीपॉक्स के बारे में, कैसे होता है और कितना खतरनाक?
Next Article आसमान में उड़ती दिखेगी टैक्सी, हुंडई और जनरल मोटर्स कर रहा तैयारी

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.