Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आसमान में उड़ती दिखेगी टैक्सी, हुंडई और जनरल मोटर्स कर रहा तैयारी
बिजनेस

आसमान में उड़ती दिखेगी टैक्सी, हुंडई और जनरल मोटर्स कर रहा तैयारी

June 16, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी हुंडई और अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स उड़ने वाली कार को पेश करने की तैयारी में हैं। दोनों कंपनियों ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया कि, वो उड़ने वाली कार, टैक्सी को लेकर गंभीर हैं और इस पर तेजी से काम कर रहे हैं। एक तरफ हुंडई का कहना है कि वो आगामी 2025 तक फ्लाइंग टैक्सी का ऑपरेशन शुरू कर देगी, दूसरी ओर जनरल मोटर्स ने कहा कि उसे तकरीबन 9 साल का समय लगेगा। जनरल मोटर्स की योजना है कि वो आगामी 2030 तक अपनी पहली एयर टैक्सी सर्विस शुरू कर सकेगी।

दरअसल, सोमवार को रॉयटर्स इवेंट्स कार ऑफ द फ्यूचर कॉन्फ्रेंस के दौरान हुंडई के ग्लोबल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जोस मुनोज ने कहा कि, जल्द ही कंपनी एयर टैक्सी लॉन्च करेगी। मुनोज जो कि हुंडई नॉर्थ अमेरिका के सीईओ भी हैं उन्होनें ये भी कहा कि, अमेरिकी एयरपोर्ट पर आगामी 2028 या उससे पहले तक एयर टैक्सी का संचालन शुरू किया जा सकता है। इस दिशा में हमें तेजी से काम कर रहे हैं और इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं भी हैं।

auto

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hyundai एक इलेक्ट्रिक बैटरी पावर्ड एयर टैक्सी का निर्माण कर रही है, जिसमें एक साथ 5 से 6 लोग यात्रा कर सकेंगे। आपको बता दें कि, हुंडई के पास एक डेडिकेटेड अर्बन एयर मोबिलिटी डिवीजन है, जिसका नेतृत्व नासा के पूर्व इंजीनियर, जयवोन शिन द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने पहले ही 2025 तक इस प्रोजेक्ट में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश करने का वादा किया है।

वहीं जनरल मोटर्स ने बीते जनवरी महीने में CES इवेँट के दौरान फ्यूचरिस्टिक फ़्लाइंग कैडिलैक वाहन को शोकेश किया था। जो कि हवा में उड़ने के साथ ही खुद ही टेक-ऑफ और लैंड हो सकती है। सिंगल पैसेंजर वाली ये कैडिलैक फ्लाइंग कार किसी ड्रोन की तरह घर की ही छत से टेक-ऑफ करने के साथ ही लैंड भी कर सकती है। ये कार 88 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से उड़ सकती है।

रॉयटर्स इवेंट में जीएम की ग्लोबल इनोवेशन टीम की उपाध्यक्ष पामेला फ्लेचर ने कहा, इस दिशा में हमें लंबा रास्ता तय करना होगा आर 2030 इसके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। ये बिल्कुल नया क्षेत्र है और इसमें हमें नियमों से लेकर तकनीक हर दिशा में काफी काम करना होगा। कई अलग-अलग स्टार्टअप द्वारा इस तरह के फ्लाइंग कारों पर काम किया जा रहा है, जो किसी हेलिकॉप्टर की तरह एक ही जगह से यात्रियों और कार्गो को लेकर उड़ान भर सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेल की कीमतों में लगी आग! 2021 में पेट्रोल 13 रुपये हुआ महंगा
Next Article Airtel के बाद Jio ने शुरू किया 5G का ट्रायल, मिल रही हैरान करने वाली स्पीड

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.