Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस महीने पैसा बनाने का है बढ़‍िया मौका, बाजार में आ रहे 4 आईपीओ
बिजनेस

इस महीने पैसा बनाने का है बढ़‍िया मौका, बाजार में आ रहे 4 आईपीओ

August 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आईपीओ की धूम मची हुई है. कोरोना संकट के बीच निवेशकों के पास निवेश के विकल्प कम रह गए, इसलिए लोग शेयर बाजार में खूब पैसा लगा रहे हैं. हाल में आए कई आईपीओ की जबदस्त सफलता को देखते हुए इस वित्त वर्ष में आगे करीब 40 आईपीओ से करीब 70 हजार करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद की जा रही है.

चार आईपीओ आने वाले हैं

 

इसी हफ्ते चार आईपीओ आने वाले हैं जो देवयानी इंटरनेशनल, Windlas बायोटक, Exxaro टाइल्स और Krsnaa डायग्नोस्ट‍िक्स के हैं. ये सभी आईपीओ 4 अगस्त यानी बुधवार को खुलेंगे और 6 अगस्त को बंद होंगे. इनके माध्यम से आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा मौका मिल रहा है.

क्विक सर्विस रेस्टोरेंट का संचालन करती है

 

गौरतलब है कि देवयानी इंटरनेशनल वही कंपनी है जो देश में KFC, Costa Coffee और Pizza Hut जैसे क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) का संचालन करती है. इसने अपने आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस प्रति शेयर 86-90 रुपये तय किया है.

 

1,838 करोड़ रुपये जुटाएगी

 

Devyani International इस IPO से 1,838 करोड़ रुपये जुटाएगी. कंपनी के इस आईपीओ में नए शेयरों को जारी करने के साथ-साथ मौजूदा निवेशक भी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के लिए रखेंगे.

नए जेनेरिक उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी

 

Windlas Biotec फार्मा फॉर्मूलेशन कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CDMO) की प्रमुख कंपनी है. यह जेनेरिक और ओटीसी मार्केट में अपने ब्रैंडेड दवाओं की बिक्री भी करती है. कंपनी क्रोनिक थेरापेटिक कैटेगिरी में नए जेनेरिक उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसके कारखाने देहरादून में हैं. आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस प्रति शेयर 448 से 460 रुपये के बीच होगा. इसकी लिस्ट‍िंग 17 अगस्त को हो सकती है.

आईपीओ 4 अगस्त को खुल सकता है

 

Exxaro टाइल्स का आईपीओ भी 4 अगस्त को खुल सकता है. यह कंपनी साल 2008 में स्थापित हुई थी. यह vitrified टाइल्स के उत्पादन और मार्केटिंग में लगी है. यह करीब 6 साइज के 1000 से ज्यादा डिजाइन के टाइल्स बनाती है. भारत में बिक्री करने के अलावा कंपनी पोलैंड, बोस्निया, अमेरिका और अन्य देशों में निर्यात भी करती है.

Exxaro टाइल्स के शेयरों की कीमत यानी इश्यू कीमत 118 से 120 रुपये प्रति शेयर हो सकती है. यह भी 4 अगस्त को खुलेगा और 6 अगस्त को बंद होगा. इसकी लिस्ट‍िंग 17 अगस्त को हो सकती है.

शेयरों की कीमत 933 से 954 रुपये हो सकती है

 

Krsnaa डायग्नोस्ट‍िक्स लिमिटेड की स्थापना साल 2010 में हुई थी. यह इस क्षेत्र में भारत का सबसे तेजी से बढ़ता चेन है. कंपनी इमेजिंग/रेडियोलॉजी सर्विसेज (X-rays, MRI आदि), रूटीन क्लिनिकल लेबोरेटरी टेस्ट, पैथोलॉजी और टेली-रेडियोलॉजी आदि सेवाएं देती है. कंपनी के पास छोटे शहरों और कस्बों में डायग्नोस्ट‍िक केंद्रों का गहन नेटवर्क है. इसके आईपीओ में शेयरों की कीमत 933 से 954 रुपये हो सकती है और यह 17 अगस्त को लिस्ट हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबच्चों के आधार कार्ड में दो बार अपडेट जरूरी, जल्द कराएं, वर्ना हो जाएगा बंद!
Next Article मासिक राशिफल: अगस्त के महीने में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.