Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मासिक राशिफल: अगस्त के महीने में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ
Headlines

मासिक राशिफल: अगस्त के महीने में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

August 3, 2021No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। नए महीने के शुरूआत हो चुकी है. ज्योतिषियों के मुताबिक, ये महीना कुछ जातकों के लिए बहुत लाभ लेकर आया है वहीं कुछ राशियों को इस महीने कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है. कुछ लोगों को इस महीने मिश्रित फलों की प्राप्ति हो सकती है. जानिए सभी राशियों का मासिक राशिफल.

 

मेष

मेष

  • अगस्त का महीना मेष राशि वालों के लिए बहुत सुखद रहने वाला है.
  • करियर और कामकाज में सफलता की स्थिति बनेगी.
  • मान-सम्मान बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा. कामकाज को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.
  • छात्रों के लिए ये महीना कई तरह के लिए सफलता लेकर आया है.
  • किसी लंबी या विदेश यात्रा पर जाने का योग है.
  • इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी जिससे आपका आत्मबल बना रहेगा.
  • घर के सदस्यों के बीच अहम का टकराव हो सकता है.
  • प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत सुखमय है. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
  • जीवनसाथी का हर क्षेत्र में भरपूर सहयोग मिलेगा. इस महीने आपकी सेहत अच्छी रहेगी.

वृषभ

वृषभ

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना सामान्य रहने वाला है. कुछ क्षेत्रों में थोड़ी-बहुत परेशानियां आ सकती हैं.
  • करियर की दृष्टि से यह माह अच्छा रहेगा. आप अपने कौशल से कार्यक्षेत्र में दबदबा बनाने में सफल रहेंगे.
  • व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, वरना धोखा मिल सकता है.
  • छात्रों के लिए ये माह अच्छा रहेगा. विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले लोगों को अभी और इंतजार करना होगा.
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.
  • शादीशुदा लोगों को दाम्पत्य जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक नजरिये से यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा.

 

मिथुन

मिथुन

  • मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना मिलेजुले फल लेकर आया है.
  • नौकरी में तरक्की हो सकती है, व्यापार का विस्तार हो सकता है.
  • शिक्षा के क्षेत्र में पूरे मन से प्रयास करने पर सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा.
  • समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों के लिहाज से भी यह माह अच्छा रहेगा.
  • अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.
  • सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. कोई पुरानी बीमारी फिर से तंग कर सकती है.

कर्क

कर्क

  • अगस्त का महीना आपके लिए औसत रहने वाला है. इस माह उतार-चढ़ाव के साथ आपके काम बनेंगे.
  • आपकी मेहनत की प्रशंसा भी होगी. व्यापार के लिए समय बहुत अच्छा है.
  • लेकिन कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आपको आगे चलकर किसी कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ जाए.
  • विद्यार्थियों के लिए समय थोड़े उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. पारिवारिक सुख के लिहाज से भी ये समय ठीक रहने वाला है.
  • इस माह आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है. प्रेम संबंधों के लिए यह परीक्षा की घड़ी होगी.
  • दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़े सकता है. धनागमन के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है.

 

सिंह

सिंह

  • सिंह राशि के जातकों के लिए ये महीना मिश्रित फल लेकर आया है. काम-धंधे के लिहाज से यह महीना विशेष रूप से उत्साहजनक रहेगा.
  • काम-धंधे में रुचि बनी रहेगी, उत्साह के साथ काम करेंगे और भरपूर लाभ भी होगा.
  • नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. छात्रों के लिए ये समय सफलता देने वाला है.
  • प्रेम जीवन के लिए समय बहुत आनंददायक है. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी.
  • परिवारजनों के साथ कहीं यात्रा जाने का कार्यक्रम बन सकता है. धनामगन के स्रोत खुलेंगे.
  • आय होगी, लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना होगा. सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

 

कन्या

कन्या

  • कन्या राशि के जातकों को इस महीने बहुत सावधान रहने की जरूरत है.
  • आलस की वजह से आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. इस महीने आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं.
  • नौकरी में कुछ परेशानी आ सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी यह महीना बहुत उत्साहजनक नहीं रहेगा.
  • शिक्षा में बाधाएं आ सकती हैं. सामंजस्य की कमी और यात्रा के कारण घर-परिवार के सुख से वंचित होना पड़ सकता है.
  • किसी बात को लेकर परिवार में अनबन भी हो सकती है. प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिए भी अगस्त का महीना चुनौतियों से भरा रहने वाला है.
  • आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रह सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.

तुला

तुला

  • तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का माह अच्छा रहने वाला है.
  • करियर के दृष्टिकोण से यह माह अच्छे फल देने वाला साबित होगा.
  • आप दिल लगाकर काम करेंगे, जिससे आपके काम-धाम में बरकत रहेगी.
  • अतिआत्मविश्वास से बच कर रहने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है.
  • शिक्षा के लिहाज से भी यह समय उत्तम है. उच्च शिक्षा में अच्छी सफलता के योग हैं.
  • पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.
  • प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय उत्तम है.
  • आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है. बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं.

वृश्चिक

वृश्चिक

  • वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना शानदार रहने वाला है.
  • जीवन के अधिकतर क्षेत्रों में समय आपके लिए अनुकूल है.
  • करियर की दृष्टि से यह माह बहुत अच्छा रहने वाला है.
  • नौकरी में तरक्की हो सकती है. शिक्षा की दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है.
  • पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा. संतान की ओर से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा.
  • दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है.
  • ये माह नौकरी और व्यापार सबके लिए अच्छा है. सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.

धनु

धनु

  • धनु राशि वालों के लिए यह माह औसत रहने वाला है. ग्रह-गोचर की दशा के कारण आपको कभी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
  • करियर के लिहाज से इस माह आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • शिक्षा के दृष्टिकोण से भी यह माह मिश्रित फलदायी ही रहेगा.
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलने की संभावनाएं बनेंगी.
  • पारिवारिक जीवन संतोषप्रद नहीं रहेगा. प्रेम संबंधों के लिहाज से यह माह बहुत अच्छा रहेगा.
  • इस माह आपको धन-हानि होने की आशंका है. माह की शुरुआत में सेहत बिगड़ सकती है.

मकर

मकर

  • मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त माह मिश्रित फल देने वाला रहेगा.
  • कुछ क्षेत्रों में स्थिति अच्छी रहेगी, तो कुछ क्षेत्रों में परेशनियां भी खड़ी हो सकती हैं.
  • करियर के लिहाज से अगस्त नौकरीपेशा लोगों के लिए सुखद नहीं रहेगा, लेकिन व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा.
  • काम-धंधे में खूब तरक्की होगी. शिक्षा के लिहाज से यह माह थोड़ा निराशाजनक साबित हो सकता है.
  • पारिवारिक जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. भाई-बहनों की ओर से सहयोग मिलेगा.
  • प्रेम संबंधों के लिए यह माह बहुत अच्छा रहने की संभावना है. प्रेमी-प्रेमिकाओं के रिश्ते मजबूत होंगे और वे साथ में अच्छा समय बिताएंगे.
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा सजग रहने की जरूरत है.

 

कुंभ

कुंभ

  • अगस्त का महीना कुंभ राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा.
  • माह के पूर्वार्ध में आपका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. काम में मन नहीं लगेगा, जिससे नुकसान हो सकता है.
  • काम में रुकावटें भी आ सकती हैं. माह के उत्तरार्ध में करियर की दशा-दिशा सुधरेगी.
  • नौकरी करने वाले जातक जितना परिश्रम करेंगे, फल भी उसी के अनुसार ही मिलेगा.
  • व्यवसाय में जबरदस्त लाभ की संभावनाएं बनेंगी. शिक्षा की दृष्टि से यह माह काफी अच्छा रहने की उम्मीद है.
  • काम की वजह से परिवार से दूर रहना पड़ सकता है. इससे तनाव बढ़ सकता है. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. फिजुलखर्ची से बचें.

 

मीन

मीन

  • मीन राशि के जातकों के अगस्त का महीना अच्छे फल लेकर आया है. शिक्षा के लिहाज से यह माह बहुत उत्तम रहने वाला है.
  • पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी.
  • पारिवारिक जीवन माह की शुरुआत में तो संतोषप्रद रहेगा, लेकिन दूसरे सप्ताह में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है.
  • धैर्य से काम लें. प्रेम संबंधों के लिहाज से यह माह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा.
  • दाम्पत्य जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. इस माह आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने की संभावना है.
  • व्यापार में साझेदारी काफी लाभप्रद साबित हो सकती है. इस माह आपका स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस महीने पैसा बनाने का है बढ़‍िया मौका, बाजार में आ रहे 4 आईपीओ
Next Article भारत में 12 साल के इंतेजार के बाद खिला नीलकुरिंजी फूल, जाने इसकी खासियत

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.