अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : AJSU पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को ध्यान में रखते हुए सख्त कदम उठाया है। AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर और पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की अनुशंसा के आधार पर डॉ. रीना गॉडसोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मो. हसन अंसारी ने सोमवार को औपचारिक रूप से यह कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह आवश्यक कदम उठाया गया है।
हालांकि, डॉ. रीना गॉडसोरा को निष्कासन के पीछे क्या कारण रहे, इसका विस्तृत विवरण पार्टी की ओर से नहीं दिया गया है। लेकिन सूत्रों का मानना है कि हाल के दिनों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और संगठनात्मक निर्देशों की अनदेखी करने के कारण यह निर्णय लिया गया। आजसू पार्टी ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे व्यक्ति किसी भी पद पर क्यों न हो।

इसे भी पढ़ें : जींस-टॉप पहने लड़कियों का एक गैंग बीच सड़क कर रहा जबरन वसूली
इसे भी पढ़ें : दबा दिए गए जमीन के 2000 मामले, DCLR के निरीक्षण में हुआ खुलासा… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : वीडियो कॉल उठाते ही लगा डाला 50 लाख का चुना, CID ने शातिर को दबोचा
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में करने निकले थे कांड, पुलिस ने दबोचा



