Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में बनेगी 542 करोड़ की ऐतिहासिक सुरंग, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ
Headlines

पटना में बनेगी 542 करोड़ की ऐतिहासिक सुरंग, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ

March 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उस महत्वपूर्ण सुरंग का कार्यारंभ कर दिया जो Bihar Museum और Patna Museum को आपस में जोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मशीन का बटन दबाकर इस परियोजना की शुरुआत करायी। इस मौके पर अधिकारियों ने सीएम को टनल के निर्माण की पूरी प्रक्रिया और तय समय में काम पूरा करने की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नेहरू पथ के पास बनेगी म्यूजियम सब-वे टनल

यह सुरंग Nehru Path के पास हड़ताली मोड़ क्षेत्र में बन रही म्यूजियम सब-वे टनल परियोजना का हिस्सा है। कार्यारंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ जल्दी पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल बनने के बाद लोग आसानी से बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय और पटना संग्रहालय से बिहार संग्रहालय जा सकेंगे। इससे दोनों संग्रहालयों में लगे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रदर्शनों को देखने में लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था भी पहले से बेहतर तरीके से करनी होगी।

सड़क यातायात पर नहीं पड़े असर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि टनल का निर्माण इस तरह कराया जाए कि Nehru Path पर चलने वाले वाहनों को किसी तरह की परेशानी न हो। निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

बिहार संग्रहालय का किया निरीक्षण

टनल के कार्यारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने Bihar Museum का भी भ्रमण किया। इस दौरान संग्रहालय के महानिदेशक Anjani Kumar Singh ने मुख्यमंत्री को संग्रहालय में लगाए गए नए प्रदर्शनों, यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या, पार्किंग व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए ताकि आने वाले समय में संग्रहालय की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

नए मल्टीस्टोरी परिसर और पार्क की योजना

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास और ऑफिसर्स हॉस्टल कैंपस के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साइट प्लान के जरिए बताया कि यहां पुराने ढांचे को हटाकर बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी। नए परिसर में सोलर पार्किंग शेड, ओपन पार्किंग, क्लब हाउस समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पहले से ही यह योजना थी कि पुराने स्ट्रक्चर को हटाकर आधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाई जाए।

संग्रहालय आने वालों को मिलेगा बेहतर माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि Nehru Path के किनारे बनने वाली यह बहुमंजिला इमारत आवास और अन्य सुविधाओं के लिए उपयोगी होगी। इसके साथ ही पास में एक सुंदर पार्क भी विकसित किया जाएगा ताकि संग्रहालय देखने आने वाले लोग वहां समय बिताकर आनंद ले सकें। निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग के पटना संग्रहालय वाले छोर का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले- कार्यकर्ता बनकर करूंगा सेवा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJDU में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले- कार्यकर्ता बनकर करूंगा सेवा
Next Article तीन देशों के 23 डॉक्टरों के साथ इंटरनेशनल ट्रेनिंग लेंगे रांची के मशहूर डॉ जयंत घोष

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.