Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 12:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले- कार्यकर्ता बनकर करूंगा सेवा
Headlines

JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले- कार्यकर्ता बनकर करूंगा सेवा

March 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निशांत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू यानी Janata Dal (United) की सदस्यता ले ली। पटना के वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वह जदयू के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज से वह पार्टी के सदस्य बन चुके हैं और एक कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा करेंगे।

कार्यकर्ता बनकर सेवा करने की बात कही

निशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता ने बिहार की जनता के लिए जो काम किया है, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब वह निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह उनकी शुरुआत है और उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना है। इसके लिए वह जनता का आशीर्वाद चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता का राज्यसभा जाने का फैसला उनका निजी फैसला है। वह खुद एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी और जनता के लिए काम करेंगे।

Advertisement Advertisement

जदयू कार्यालय में सुबह से जुटने लगे थे कार्यकर्ता

निशांत कुमार की सदस्यता को लेकर जदयू कार्यालय में सुबह से ही हलचल तेज थी। राज्य के अलग अलग जिलों से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पटना पहुंचे थे। नालंदा, मोकामा और बाढ़ इलाके से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे। कार्यक्रम में कई समर्थक घोड़ा और हाथी लेकर भी पहुंचे। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जदयू कार्यालय में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

#LIVE: जद(यू) प्रदेश कार्यालय से श्री निशांत कुमार जी का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम। #NitishKumar #NishantKumar https://t.co/7Sr7vW7fPf

— Janata Dal (United) (@Jduonline) March 8, 2026

समर्थकों में दिखा उत्साह

जदयू समर्थकों में इस मौके पर काफी उत्साह देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी को अब नया नेतृत्व मिल रहा है। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि भविष्य में निशांत कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनें और नीतीश कुमार के बाद राज्य की जिम्मेदारी संभालें।

पूरे बिहार का दौरा करेंगे निशांत

जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि आज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। निशांत कुमार के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है। वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पार्टी के सभी विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्य उनकी एंट्री का स्वागत कर रहे हैं।

एक दिन पहले हुई थी नेताओं के साथ बैठक

सदस्यता लेने से एक दिन पहले शनिवार को निशांत कुमार ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। बैठक में निशांत कुमार ने पार्टी के नेताओं से कई मुद्दों पर चर्चा की और उनकी राय भी ली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : रिलायंस फाउंडेशन की पहल पर IOC की तारीफ… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोलियों की तड़तड़ाहट के बाद रांची पुलिस अलर्ट, इंस्पेक्टर खुद कर रहे चेकिंग
Next Article पटना में बनेगी 542 करोड़ की ऐतिहासिक सुरंग, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ

Related Posts

Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.