Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 08:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गेहूं के खेत से दफन मिली विवाहिता, कैसे खुला राज… जानें
Headlines

गेहूं के खेत से दफन मिली विवाहिता, कैसे खुला राज… जानें

February 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खेत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Nalanda : नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गेहूं के खेत से एक महिला का दफन शव बरामद किया गया। खेत से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कराई। खुदाई के दौरान जमीन में दबा हुआ महिला का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

शव की पहचान सविता कुमारी के रूप में हुई

शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लापता महिला के मायके पक्ष को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सविता कुमारी के रूप में की। बताया गया कि जिस खेत से शव बरामद हुआ है, वह गांव के ही एक व्यक्ति का है। शव की हालत काफी खराब थी और वह पूरी तरह डिकम्पोज अवस्था में था।

Advertisement Advertisement

पहले से दर्ज था दहेज हत्या का मामला

मानपुर थानेदार अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में पहले ही 5 दिसंबर 2025 को मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इसी बीच शव मिलने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर 14 जनवरी को मृतका के पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया था और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

घर का ताला खुलवाकर भी की गई जांच

शव मिलने से पहले मानपुर थानेदार अनिरुद्ध कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मृतका के घर पहुंचे थे। घर का ताला खुलवाया गया, लेकिन अंदर कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच तेज कर दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पहले बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा, लेकिन शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण अब पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस दहेज हत्या समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read : दरभंगा में मासूम से दरिं’दगी और ह’त्या पर ब’वाल, पथ’राव के बाद ला’ठीचार्ज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार को मिला नया एक्सप्रेसवे, अब 5 घंटे का सफर सिर्फ 2 घंटे में होगा पूरा
Next Article एक साथ हुई 101 बेटियों की शाही विदाई, खुशी के आंसू रोया रामगढ़

Related Posts

Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Headlines

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.