अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के पुंदाग में एक कार में अचानक आग लगने से खलबली मच गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी में एक कार पार्क की गई थी। इसमें अचानक से आग लग गई। आग लगने की वजह से सेल सिटी में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सेल सिटी के हाउस गार्डों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।
सेल सिटी में तैनात गार्ड ने बताया कि अचानक कार से धुंआ निकलने लगा। वे लोग तुरंत पानी का इंतजाम कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गई। हालांकि किसी तरह सब के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार किसकी है, इसकी जानकारी सोसाइटी के लोग इकट्ठा कर रहे हैं। स्थानीय थाने को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें : भारी गो’लाबारी के बाद एनका’उंटर, तीन आतं’की ढेर
इसे भी पढ़ें : भतीजे की शादी से लौट रहा था शख्स, रास्ते में मिल गया जंगली हाथी, फिर…
इसे भी पढ़ें : IPL 2025 फिर 17 मई से होगा शुरू, देखें पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें : Air India और Indigo ने रद्द की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट
इसे भी पढ़ें : तमिल सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : क्या है किराना हिल्स, जिस पर हमले से घबराया पाकिस्तान और सीजफायर के लिए लगाई गुहार
इसे भी पढ़ें : विराट कोहली ने कर दिया बड़ा ऐलान, चौंका गए फैंस को…
इसे भी पढ़ें : रांची के लड़के ने पोस्ट किया ‘गजवा-ए-हिंद’, फिर पुलिस ने जो किया… जानें



