अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Sopia : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकी को ढेर कर दिया। सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विशेष सूचना के आधार पर केलर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। सेना के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी मारे गए हैं, जबकि ऑपरेशन जारी है। दरअसल 13 मई को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया यूनिट को शोपियां के शोकल केलर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पता चला था। इसके बाद भारतीय सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की, जिसके मुठभेड़ शुरु हुई। परिणामस्वरूप तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया। अभी मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त नहीं हुई है। सेना द्वारा शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यहां याद दिला दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला करके 26 लोगों की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आतंकियों से मंगलवार को मुठभेड़ हुई। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मारे गए आतंकी पहलगाम हमले में शामलि थे या नहीं। इसके बारे में सेना जानकारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : भतीजे की शादी से लौट रहा था शख्स, रास्ते में मिल गया जंगली हाथी, फिर…
इसे भी पढ़ें : अब याचना नहीं रण होगा : चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : Air India और Indigo ने रद्द की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के रेड लाइट एरिया में बिकने वाली थी बिहार की नाबालिग, ऐन वक्त पर…
इसे भी पढ़ें : क्या है किराना हिल्स, जिस पर हमले से घबराया पाकिस्तान और सीजफायर के लिए लगाई गुहार



