Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 26 April, 2026 • 06:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘मौ’त की घाटी’ में हादसों पर लगेगा ब्रेक, SP ने स्पॉट विजिट कर तैयार किया रोडमैप
Headlines

‘मौ’त की घाटी’ में हादसों पर लगेगा ब्रेक, SP ने स्पॉट विजिट कर तैयार किया रोडमैप

April 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दनुआ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं और लोगों की जान जाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान अमन कुमार ने डीटीओ और NHAI के अधिकारियों के साथ दनुआ घाटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, दुर्घटना संभावित जगहों, ब्लैक स्पॉट और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि अब सड़क सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सबसे पहले बंद होंगे सभी अवैध कट

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि घाटी क्षेत्र में कई जगह अवैध कट बने हुए हैं, जिससे अचानक वाहन मुड़ने और टकराव की स्थिति बन जाती है। इसे हादसों की बड़ी वजह माना गया। एसपी ने सभी अवैध कटों को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि बिना योजना के बने ये कट लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं।

Advertisement Advertisement

एडवांस साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट बोर्ड लगाए जाएंगे

दनुआ घाटी में कई जगह ऐसे मोड़ और ढलान हैं, जहां चालक समय रहते सतर्क नहीं हो पाते। इसे देखते हुए सड़क किनारे एडवांस साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि वाहन चालक पहले से सावधान हो सकें। इसके साथ ही स्पीड लिमिट बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे वाहन तय गति सीमा में चलें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

लीगल कट पर तैनात होंगे लाइनमैन

जहां वैध कट यानी लीगल कट मौजूद हैं, वहां लाइनमैन की तैनाती की जाएगी। ये लाइनमैन ट्रैफिक को नियंत्रित करेंगे और सुरक्षित तरीके से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे अचानक जाम और टक्कर जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी।

बॉटल नेक और ब्लैक स्पॉट की होगी मरम्मत

घाटी में कई ऐसे हिस्से हैं जहां सड़क संकरी है या बार-बार हादसे होते हैं। ऐसे स्थानों को बॉटल नेक और ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया। इन जगहों की विशेष जांच कर सुरक्षा सुधार के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन हिस्सों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा ताकि दुर्घटनाएं कम हों।

जरूरत वाली जगहों पर बनाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर

जहां मोड़ ज्यादा खतरनाक हैं या वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, वहां स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया गया है। खासकर संवेदनशील इलाकों में यह काम प्राथमिकता के आधार पर होगा।

निर्माण क्षेत्र में दिन में दो बार होगा पानी का छिड़काव

जहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है, वहां धूल की वजह से भी कई बार हादसे होते हैं। इसे देखते हुए निर्माण क्षेत्र में दिन में दो बार पानी का छिड़काव करने को कहा गया है। इससे धूल कम होगी और वाहन चालकों को रास्ता साफ दिखाई देगा।

NHAI एम्बुलेंस को हर समय रहना होगा तैयार

निरीक्षण के दौरान NHAI की एम्बुलेंस सेवा को भी पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। खास तौर पर एम्बुलेंस चालक को हर समय सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि हादसा होने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

एसपी अमन कुमार ने कहा कि दनुवा घाटी राष्ट्रीय राजमार्ग का बेहद संवेदनशील हिस्सा है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में भारी और छोटे वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। एसपी ने साफ किया कि सभी संबंधित विभाग तय समय के भीतर सुधार कार्य पूरा करें। सड़क सुरक्षा को लेकर अब किसी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में अपहरण, भोर में मिली ला’श… फैली सनसनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleताजपोशी के बाद पहली बार जन्मभूमि पहुंचे सीएम सम्राट, दे गये 12.49 करोड़ का तोहफा
Next Article खाकी में बेटियों की दमदार परेड, सीएम बोले- यही है नई यूपी पुलिस

Related Posts

Headlines

IRB जवान के बंद घर में सेंधमारी, 50 लाख का माल पार

April 26, 2026
जॉब/एजुकेशन

बिना लिखित परीक्षा नौकरी, नालंदा यूनिवर्सिटी में सीधा इंटरव्यू

April 26, 2026
Headlines

खाकी में बेटियों की दमदार परेड, सीएम बोले- यही है नई यूपी पुलिस

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IRB जवान के बंद घर में सेंधमारी, 50 लाख का माल पार

April 26, 2026

बिना लिखित परीक्षा नौकरी, नालंदा यूनिवर्सिटी में सीधा इंटरव्यू

April 26, 2026

खाकी में बेटियों की दमदार परेड, सीएम बोले- यही है नई यूपी पुलिस

April 26, 2026

‘मौ’त की घाटी’ में हादसों पर लगेगा ब्रेक, SP ने स्पॉट विजिट कर तैयार किया रोडमैप

April 26, 2026

ताजपोशी के बाद पहली बार जन्मभूमि पहुंचे सीएम सम्राट, दे गये 12.49 करोड़ का तोहफा

April 26, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.